ONE 169 के रीमैच में रोडटंग ने जैकब स्मिथ को छका देने का प्लान बनाया – ‘नॉकआउट करने का पूरा प्रयास करूंगा’

Rodtang Jitmuangnon Jacob Smith ONE157 1920X1280 28 768x512

थाई मेगास्टार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन जल्द ही अपने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को #3 रैंक के कंटेंडर जैकब स्मिथ के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

9 नवंबर को ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug में डिविजन के दो तगड़े स्ट्राइकर्स रीमैच में भिड़ेंगे और इसका लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

ये मुकाबला रोडटंग के करियर का छठा फ्लाइवेट मॉय थाई खिताबी डिफेंस हैं और स्मिथ के खिलाफ दो साल पहले ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में आई जीत के बाद होगा।

पहले मुकाबले में “द आयरन मैन” ने ब्रिटिश मॉय थाई चैंपियन पर अटैक की झड़ी लगा दी, लेकिन वो फिर भी डटे रहे और मौके मिलने पर पलटवार किए।

“द आयरन मैन” ने onefc.com को बताया:

“जैकब का सबसे बड़ा हथियार उनकी सहनशीलता है। यही बात उन्हें सभी के लिए एक मजबूत प्रतिद्वंदी बनाती है।

“मुझे लगता है कि मेरी स्पीड उन पर बढ़त दिलाएगी। पहली फाइट के दौरान मैंने उनसे स्पीड और फुर्ती के साथ फाइट की थी।”

पिछले मैच में स्मिथ ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए रोडटंग का मानना है कि इस मैच में नॉकआउट करना कोई आसान काम नहीं होगा।

लेकिन लंबे समय से फ्लाइवेट मॉय थाई चैंपियन बने हुए मेगास्टार के पास ऐसा करने के लिए दो राउंड ज्यादा होंगे।

27 वर्षीय स्ट्राइकर ने कहा:

“मैं उन्हें नॉकआउट करने का पूरा प्रयास करूंगा। मैंने उन्हें नॉकआउट करना चाहता था क्योंकि मुझे बोनस चाहिए था।

“मैं अपने प्रतिद्वंदी को हल्के में नहीं ले सकता क्योंकि जैकब स्मिथ बहुत मजबूत और सहनशील हैं। उनकी शारीरिक बनावट की वजह से कम नहीं आंक सकता।”

रोडटंग ने वर्ल्ड टाइटल फाइट के लिए तय वजन पाने का वादा किया

अपने सबसे हालिया मुकाबले में रोडटंग जित्मुआंगनोन ने नॉन-टाइटल किकबॉक्सिंग मैच के लिए फ्लाइवेट डिविजन की तय सीमा को पार कर दिया था।

डेनिस पुरिच के साथ रोडटंग भी कैचवेट फाइट के लिए राजी हुए और अब “द आयरन मैन” ONE 169 में जैकब स्मिथ के खिलाफ वेट मिस नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने की वजह से उनसे ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल छिन सकता है।

रोडटंग ने इस बारे में बताया:

“हर सब कुछ करूंगा जिससे कि दोबारा वही गलती ना दोहराई जाए क्योंकि मैंने अगर गलती की तो बेल्ट मेरे हाथों से जा सकती है।”

अपने घातक स्ट्राइकिंग और मनोरंजक स्टाइल के लिए दुनिया भर में मशहूर रोडटंग ने कहा है कि वो स्टेडियम और दुनिया भर में देख रहे दर्शकों के लिए शानदार शो पेश करेंगे।

उनका सबसे बड़ा लक्ष्य मॉय थाई को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है:

“मैं सभी के लिए एक संदेश देना चाहता हूं: मैं इस फाइट के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। मैं चाहता हूं कि थाईलैंड के सभी फैंस स्टेडियम में ये फाइट देखने आएं या फिर लोकल टीवी पर देखें।

“सभी मुझे चीयर करें। मैं मॉय थाई को दुनिया में बढ़ावा देना चाहता हूं। मैं वो एक शख्स हूं, जो मॉय थाई को बढ़ावा देने में मदद कर सकता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4