म्यांमार को डिफेंड करने में ‘The Burmese Python Strikes’ के जरिए आंग ला की मदद करिए

Aung La N Sang DC 4310

ONE Super App अब और भी मजेदार हो गया है।

ONE Championship के लेटेस्ट गेम “The Burmese Python Strikes” के जरिए आप ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग बनकर और उनकी जबरदस्त नॉकआउट पावर का इस्तेमाल करते हुए म्यांमार को दुष्ट शैडो क्लैन के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

बहुत सारे बच्चों की तरह जो कि वीडियो गेम खेलकर बड़े हुए हैं, ये मौजूदा लाइट हेवीवेट किंग के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

Burmese MMA fighter Aung La N Sang ready for battle

म्यांमार के स्पोर्ट्स आइकन इस गेम के स्टार बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, इसके अलावा वो गेम बनाने की प्रक्रिया में भी काफी हद तक शामिल थे।

आंग ला न संग ने गेम के डिजाइन में मदद की ताकि उनका होमटाउन एकदम सही से बने। इसमें मितकिना में स्थित काचिन नेशनल मनाउ पार्क भी है, जहां सुपरस्टार का तांबे का स्टैच्यू लगा हुआ है। गेम में उनकी और रिंग अनाउंसर डोम लाऊ की आवाज इस्तेमाल की गई है।

इस गेम में खूब सारा मार्शल आर्ट्स एक्शन दिखेगा और ये हर उम्र के खेलने वालों के लिए काफी चुनौती भरा होगा। यहां तक कि “The Burmese Python Strikes” के सभी 20 लेवल को आंग ला न संग भी पार नहीं कर पाए हैं।

क्या आप म्यांमार को डिफेंड कर पाएंगे?

अगर आपको अपनी स्किल्स पर भरोसा है तो शनिवार, 7 नवंबर से पहले 10 लेवल पूरे करने वाले प्लेयर को बड़ा ही आकर्षक उपहार मिलेगा।

जो म्यांमार को शैडो क्लैन से बचाने में कामयाब हो जाएंगे वो 1000 यूएस डॉलर के ड्रॉ का हिस्सा बन जाएंगे और उन्हें आंग ला न संग द्वारा साइन किए गए ग्लव्स भी मिलेंगे।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको मार्शल आर्ट्स एक्शन से भरपूर इस गेम में मजा आएगा। आज ही ONE Super App डाउनलोड करें और शैडो क्लैन को हराएं!

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला Vs. डी रिडर

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito