19 जनवरी को होने वाले ONE Friday Fights 48 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Gingsanglek Tor Laksong Kongthoranee Sor Sommai ONE Friday Fights 22 28

2024 इवेंट कैलेंडर की शुरुआत धमाकेदार डबलहेडर से करने के बाद ONE Friday Fights 48 के साथ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी हो रही है।

शुक्रवार, 19 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले शो में दस धमाकेदार मॉय थाई और दो MMA मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट मैच में 2-डिविजन Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई की टक्कर फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में रूसी स्टार शरीफ माज़ोरिएव से होगी।

कोंगथोरानी का अभी तक का ONE Championship सफर बहुत ही यादगार रहा है और वो लगातार छह मैचों को अपने नाम कर चुके हैं। इस बात में शक नहीं हैं कि वो यही शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ONE के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

छह मैचों में तीन नॉकआउट थाई स्टार की ताकत को दर्शाता है, लेकिन माज़ोरिएव उनकी बराबरी कर सकते हैं।

रूसी स्टार ने अपने करियर की चौदह जीतों में से आठ में स्टॉपेज से जीत हासिल की हैं और उन्हें इस बात का अहसास है कि उभरते हुए स्टार के खिलाफ जीत से उन्हें बहुत फायदा हो सकता है।

ये कोंगथोरानी की तकनीकी स्ट्राइकिंग और माज़ोरिएव की आक्रामकता की जंग होगी।

Ronachai Tor Ramintra Aekkalak Sor Samarngarment ONE Friday Fights 19 34

एक अन्य Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कार्ड का हिस्सा होंगे, जहां 124-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पेटसैनसैब सोर जरुवन का सामना ऐकालैक सोर समार्नगार्मेंट से होगा।

इनका पहले दो बार आमना-सामना हुआ है और दोनों ही बार पैटसैनसैब को ही जीत मिली है। लेकिन अगले मैच में पहली बार होगा, जब ये दोनों चार-औंस के ग्लव्स पहनकर उतरेंगे।

ऐकालैक ने पिछले साल ONE में डेब्यू किया था तो उन्हें इस मामले में थोड़ी बढ़त रहेगी।

इसके अतिरिक्त थाई स्टार सिबसन नोखाओ कोरमोर11 नए साल में अपने अभियान की शुरुआत मर्दसिंग खाओलकमॉयथाई के खिलाफ 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच से करेंगे।

सिबसन भी पिछले साल ONE Friday Fights में डेब्यू के बाद से बहुत ही दमदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं और लगातार चार मैचों को जीत चुके हैं। हालांकि टायसन हैरिसन और मावलद टुपिएव जैसे स्टार्स पर पहले जीत हासिल कर चुके मर्दसिंग अपने प्रतिद्वंदी के प्रोमोशनल रिकॉर्ड को खराब करने उतरेंगे।

स्टाइल के नजरिए से देखा जाए तो मर्दसिंग के बॉक्सिंग और लो किक्स की टक्कर सिबसन की नीज़ और एल्बोज़ के साथ होगी, जिसमें यादगार एक्शन देखने को मिलेगा।

तियाई पीके साइन्चाई भी ONE में 4-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं और वो स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में माजिद करीमी से टक्कर लेंगे।

MMA मुकाबलों की बात करें तो ब्राजील के मैथ्यूस परेरा का सामना रूसी स्टार खासन खलीएव से लाइटवेट फाइट में होगा और शो के पहले मैच में रूस के कारा-ऊल चांगी की टक्कर आर्सेनियो बलिसाकेन से होगी।

आप ONE Friday Fights 48 के पूरे बाउट कार्ड को यहां देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 48 का पूरा बाउट कार्ड

  • कोंगथोरानी सोर सोमाई vs. शरीफ माज़ोरिएव (मॉय थाई – फ्लाइवेट) 
  • पेटसैनसैब सोर जरुवन vs. ऐकालैक सोर समार्नगार्मेंट (मॉय थाई – 124 पाउंड कैचवेट) 
  • सिबसन नोखाओ कोरमोर11 vs. मर्दसिंग खाओलकमॉयथाई (मॉय थाई – 138 पाउंड कैचवेट) 
  • सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप vs. एनगाओपयाक अदसानपटोंग (मॉय थाई – 128 पाउंड कैचवेट) 
  • योडसिंगडैम कीटखमटोर्न vs. सोंगपैंडिन चोर केउविसेट (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट) 
  • पेटगान्या सोर पुआंगथोंग vs. क्वानजय क्वानजयमॉयथाईजिम (मॉय थाई – 120 पाउंड कैचवेट) 
  • गिंगसंगलैक टोर लकसोंग vs. जोआकिम औराघी (मॉय थाई – फ्लाइवेट) 
  • मेहरदाद खानज़ादेह vs. पिटचिटचाई पीके साइन्चाई (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट) 
  • तियाई पीके साइन्चाई vs. माजिद करीमी (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट) 
  • सुलेमान लुकसुआनमॉयथाईजिम vs. काबिलन जेलेवन (मॉय थाई – फ्लाइवेट) 
  • मैथ्यूस परेरा vs. खासन खलीएव (MMA – लाइटवेट) 
  • कारा-ऊल चांगी vs. आर्सेनियो बलिसाकेन (MMA – स्ट्रॉवेट) 

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34