ONE Warrior Series 8: जापान vs दुनिया का पूर्ण कार्ड घोषित

DeVon Bam Morris Warriors 4 283 768x512

ONE: CENTURY के जापान के टोक्यो में आयोजित होने से एक सप्ताह पहले रिच फ्रेंकलिन की ONE Warrior Series (OWS) की ONE मार्शल आर्ट्स फैन फेस्ट पर शानदार शुरुआत होगी।

इतिहास में सबसे बड़े विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट शो से एक सप्ताह पहले यानी शनिवार, 5 अक्टूबर को शिबुया सिटी के बेलेसाल्ले शिबुया गार्डन में ONE Warrior Series 8: जापान बनाम दुनिया का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय एस्पोर्ट्स और मार्शल आर्ट्स इवेंट में ONE Championship प्रशंसकों के लिए बेहद मार्की आकर्षण होगा।

Thailand-based American De'Von Morris attacks Cambodia-stationed Nigerian Emmanuel Onyedikachi

उभरते हुए सितारों के लिए दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट संगठन के घर के पिछले इवेंटों की तरह इस बाद भी दुनिया भर के एथलीट वैश्विक मंच पर 6 अंकों की राशि का अनुबंध हासिल करने के लिए आपस में कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

मुख्य कार्यक्रम में थाईलैंड स्थित अमेरिकी डी’वन “बम बम” मॉरिस का सामना वेल्टरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रीमैच में कंबोडिया-आधारित नाइजीरियाई इमैनुएल “द बियाफ्रान वारियर” ओनियाडिकैची से होगा।

फरवरी में मॉरिस ने अपने प्रतिद्वंद्वी के बेदाग पेशेवर रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए दूसरे दौर में शानदार नॉकआउट हासिल किया था।

शेष कार्ड में सिंगापुर के बाहर पहले ओडबल्यूएस इवेंट को पहचान देने के लिए सामान्य से एक अलग रंग में पेश किया जाएगा। इसमें हर दूसरी बाउट में जापानी एथलीट हिस्सा लेंगे।

सह-मुख्य कार्यक्रम में ट्रिबे टोक्यो एमएमए के राउजी कुडो के प्रचार की शुरुआत होगी। जिन्होंने शूटो में में 5-1-1 का अपना शानदार रिकॉर्ड बनाया है। वह टीम लॉकी के जेरी ओलसिम के खिलाफ अपना रिंग में उतरेंगे।

24 वर्षीय फिलिपिनो का गेम एक बेदाग 6-0 पेशेवर स्लेट है, जिसमें ओडब्ल्यूएस में चार जीत भी शामिल हैं।

Philippine martial arts prospect Jerry Olsim rips a kick, Team Lakay style

OWS 8 मुकाबलों की पूरी लाइनअप नीचे सूचीबद्ध है। आप सभी फाइटों का शानदार एक्शन लाइव देख सकते हैं या कोई भी मुकाबला छूटने पर उसकी ONE सुपर ऐप के माध्यम से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

  • डेवोन मॉरिस बनाम इम्मानुअल ओनयेडिकैची (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – वेल्टरवेट)
  • रयोजी कूडो बनाम जेरी ओल्सिम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – फीदरवेट)
  • अयाका मियायुची बनाम सैंड्रा गॉडविक (मॉय थाई – महिलाओं का एटमवेट)
  • कोडाई मुराता बनाम मिन जोंग सॉन्ग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – बेंटमवेट)
  • कोकी नईटो बनाम एलेक्स शिल्ड (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – फ्लाइवेट)
  • काज़ुमासा सुगावरा बनाम अली मोटामेड (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – फेदरवेट)
  • हिकारू योशिनो बनाम चैन समर्थ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – बेंटमवेट)
  • सातोमी टैक्नो बनाम सो यूल किम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – महिलाओं का एटमवेट)
  • ताकुया नगाता बनाम ओटगोंबातर नर्गुई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – लाइटवेट)
  • असुका तुसुबाकी बनाम लॉन्ग ला (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – फीदरवेट)
  • रयुची यामाशिता बनाम अहमद फौज अनुर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – लाइटवेट)
  • कोकी शिमोकवा बनाम सीन रश (किकबॉक्सिंग – लाइटवेट)
  • युको सुजुकी बनाम एडिला जोहान (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – महिलाओं के एटमवेट)
  • हिरोयासु सकुराई बनाम शिमामुरा नाओकी (74 किलोग्राम भार वर्ग)
  • शोए अरी बनाम लेहे (किकबॉक्सिंग – 55 किलोग्राम भार वर्ग)
  • कांटा मोटायोमा बनाम सीएफ होलिक (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.