इको रोनी सपुत्र ने अपने घर में हासिल की 19 सैकंड की स्टॉपेज जीत

Eko Roni Saputra defeats Kaji Ebin at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL7049

कई बार के इंडोनेशियाई राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन इको रोनी सपुत्र ने ONE Championship में अपनी पहली जीत महज 19 सैकंड में ही आश्चर्यजनक स्टॉपेज के जरिए हासिल करते हुए धमाका कर दिया।

28 वर्षीय फाइटर ने शुक्रवार, 25 अक्टूबर को ONE: DAWN OF VALOR में फ्लाईवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट बाउट में फिलिपिनो स्टार काजी एबिन “अल्फा” का सामना किया, लेकिन इंडोनेशियाई स्टार को अपने हमवतन के सामने पसीना बहाने का मौका नहीं मिल सका।

Eko Roni Saputra defeats Kaji Ebin at ONE DAWN OF VALOR

जकार्ता के इस्तोरा सेनयान में एक्शन के दौरान फ्लाइवेट फाइटरों ने आपस में अपने ग्ल्वज टकराए और एबिन ने लेग किक के साथ अपने स्ट्राइक को स्थापित करने का प्रयास किया और फिर राइट हैंड से उनके मार्क को छोड़ दिया।

सुपुत्रा ने अपने राइट हैंड से काउंटर करने का प्रयास किया, लेकिन वह “अल्फा” के रूप में लक्ष्य से थोड़ा चूक गए। इसके बाद फिलिपिनो ने खुद को रीसेट किया और अपने राइट हैंड का फिर से दमदार उपयोग किया। इस दमदार पंच ने बाउट को एक शानदार अंजाम तक पहुंचा दिया।

Eko Roni Saputra at ONE DAWN OF VALOR

सुपुत्र के पंच से अल्फा बुरी तरह से घायल हो गए और ईगल-आइड रेफरी योशिनोरी उमेकी ने उनकी चोट को देखते हुए महज 19 सैंकंड के बाद ही बाउट रोक दी।

सपुत्र ने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट करियर की पहली जीत हासिल की और अब वह फिर से अपने इंडोनेशियाई प्रशंसकों के सामने अपने कौशल का प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे।

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata