जेनेट टोड को बाहर करने के लिए चुआंग काई टिंग की नई तरकीब

Kai Ting Chuang One Championship Guangzhou 18 768x511

ONE: मास्टर्स ऑफ डेस्टिनी पर ONE सुपर सीरीज के सबसे विस्फोटक किकबॉक्सरों में से एक नया और बेहतर संस्करण देखेंगे।

“किलर बी” चुआंग काई टिंग ने यह साबित कर दिया कि वह पिछले साल वैश्विक स्तर पर सबसे तेज़ स्ट्राइकरों में से एक थी और ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड खिताब पर कब्जा जमा लिया था। अब वह इसे वापस जीतने के लिए तैयार है।

उस लक्ष्य की ओर उनका पहला कदम जेनेट “जेटी” टॉड के खिलाफ अगले शुक्रवार 12 जुलाई को मलेशिया के कुआलालंपुर में आशिता एरिना में मुकाबला होगा।

चुआंग पिछले अक्टूबर से हाथ की चोट के कारण एक्शन से बाहर थी। अब वह रिंग में वापस आने और प्रतिस्पर्धा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। वह अपने द्वारा किए गए सुधारों को दिखाने के लिए उत्साहित है।

वह कहती है कि “जब से मैंने अपने लातों के प्रहार के प्रशिक्षण पर ध्यान केन्दि्रत किया है तब से मैंने कुछ प्रगति की है। इसके अलावा मैंने पहले की तुलना में खुद को अधिक परिपक्व बना लिया है। मुझे पता है कि मुझे अपनी गति को कैसे नियंत्रित करना है और ठीक वही करना है जो मैं रिंग में करना चाहती हूं।”

“किलर बी” एक एथलीट का अभिवादन करने के मौके का भी इंतजार कर रही है। वह संभवतः उसे एक्शन से भरपूर और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबला देगी। फरवरी में द होम ऑफ मार्शल आर्ट में टोड ने अपने पदार्पण में फेयरटेक्स फाइव राउंड के साथ मुहर लगाई थी, जिसे देख चीनी स्टार काफी प्रभावित हुई।

Kai Ting Chuang One Championship Guangzhou 20.jpg

वह कहती है कि “मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं और मैच का आनंद लूंगी। साथ ही मुझे अपने प्रशंसकों को एक यादगार मैच देने में सक्षम होना चाहिए। वह एक बहुत अच्छी फाइटर है। मैंने उसकी लड़ाइयां देखीं हैं और उसकी कद-काठी अविश्वसनीय है। उसके संयोजन वास्तव में अच्छे हैं और उसका रियर किक भी बहुत अच्छा है।”

“जैसा कि आप जानते हैं कि इस समय मैं अपने कौशल को और निखारने पर काम कर रही हूं। मैं आपको दिखाऊंगी कि मैं क्या काम कर रही हूं। मैंने इस लड़ाई की तैयारी का आनंद लिया है। मुझे विश्वास है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकती हूं। इसलिए यह एक रोमांचक मुकाबला होगा। वह एक महान फाइटर है लेकिन मुझे खुद पर भी पूरा भरोसा है इसलिए कुछ भी संभव है।”

एक और चीज जो मलेशिया में इस 24 वर्षीय खिलाड़ी के लिए जो अपनी तारीख निकाल दी गई है उसके पास अपनी टीम के लिए बदला लेने का मौका है। टॉड की अंतिम लड़ाई में उसने दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट के माध्यम से “किलर बी” के आयरन बॉक्सिंग टीम के साथी वांग चिन लोंग को हराया था।

Kai Ting Chuang One Championship Guangzhou 19.jpg

चुआंग कहती है कि “वैंग मुझसे छोटी है मैं उसे अपनी टीम में बहन कहकर बुलाती हूं।  उसे बहुत अनुभव नहीं है। जब मैंने उसकी लड़ाई देखी तो मुझे लगा कि मैं उसके लिए बदला ले सकती हूं। हम परिवार की तरह हैं इसलिए मैं उसके और टीम के लिए लड़ूंगी। ”

अगले शुक्रवार की प्रतियोगिता से पहले पूर्व विश्व चैंपियन के दिमाग में अंतिम बात यह है कि बेल्ट वापस पाने के लिए उसे क्या करना है। एक और महिला के खिलाफ एक जीत जो गोल्ड हासिल करने के इतने करीब आ गई है। यह दिखाएगा कि चुआंग अभी भी दुनिया में अपने वजन वर्ग में शीर्ष नामों में से एक है। वह एक बार फिर मार्शल आर्ट्स में सबसे बड़े पुरस्कार पर दावा करने के योग्य है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि वह कुआलालंपुर में विश्व खिताब एक शॉट के साथ सुरक्षित कर सकती हैं।

Kai Ting Chuang IMG_2317.jpg

“बेशक – मुझे खुद पर भरोसा है। मुझे लगता है कि इस बार मैंने प्रशिक्षण में अच्छी प्रगति की है। मेरे पास भविष्य में बढ़ने के लिए अधिक जगह है। साथ ही मेरी टीम मेरा समर्थन करती है, इसलिए मुझे खुशी महसूस होती है। कई लोग हैं जो मेरा समर्थन करते हैं। मेरे प्रशंसकों और मेरी टीम ने बहुत कुछ दिया है, इसलिए मैं उन्हें निराश नहीं करना चाहती।“

कुआलालंपुर | 12 जुलाई | 6PM | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें | टिकट: http://bit.ly/onedestiny19

 

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5