ONE: डॉन ऑफ हीरोज से हटाई गई अर्जन भुल्लर बनाम मौरो सेरील्ली की फाइट

Arjan Bhullar 4 768x512

मिक्स्ड मार्शल आर्ट में भारतीय सनसनी अर्जन “सिंह” भुल्लर और इतालवी दिग्गज मौरो “द हैमर” सेरील्ली के बीच ONE: डॉन ऑफ हीरोज में होने वाला बहुप्रतीक्षित हैवीवेट मुकाबला अभी नहीं हो पाएगा।

फिलीपींस के मनीला में 2 अगस्त, शुक्रवार को एशिया एरीना के मॉल में दोनों हैवीवेट दिग्गजों का मुकाबला निर्धारित किया गया था, लेकिन सेरिल्ली को प्रतिस्पर्धा करने के लिए चिकित्सकीय मंजूरी नहीं दी गई। ऐसे में इवेंट से इस मुकाबले को हटा दिया गया है।

इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि ONE Championship में एथलीटों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होती है। ऐसे में अब प्रशंसको को इस हैवीवेट मुकाबले का इंतजार सेरील्ली के प्रतिस्पर्धा करने के लिए मेडिकली फिट होने तक करना होगा।

ओलंपिक खेलों के फ्रीस्टाइल पहलवान भुल्लर ने को सूचना मिली है कि वह अब The Home Of Martial Arts में गौरव के साथ पदार्पण नहीं कर पाएंगे।

भुल्लर ने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि “मैं अपने सभी प्रशंसकों और प्रियजनों के लिए फाइट नहीं कर पाने से बहुत निराश हूं। मैं
इस फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार था। वह अपनी टीम को तैयारी के दौरान उनकी पर्याप्त मदद करने के लिए धन्यवाद देते हैं।”

हालांकि “सिंह”अभी भी ONE में अपनी फाइट का कौशल दिखाने के लिए उत्सुक हैं।

पूर्व ओलंपियन ने कहा कि “इस परीक्षा के माध्यम से [ONE] का हर सदस्य बेहद सम्मानित और सहयोगी है। उनके साथ फाइट के जरिए आगे जाने का मेरा अनुभव बेहतर नहीं रहा। मैं निकट भविष्य में पदार्पण के लिए अब ज्यादा प्रतीक्षा नहीं कर सकता।”

फैंस ONE: डॉन ऑफ हीरोज में तैयार फाइट को आज रात ONE सुपर ऐप या वन यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

इस इवेंट को आप अपने देश से कैसे देखना है, यह जानने के लिए स्थानीय लिस्टिंग की सूची यहां क्लिक करके देखें।

न्यूज़ में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.