ONE Fight Night 33 के मेन इवेंट में एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को जोहाना पर्सन के खिलाफ डिफेंड करेंगी

Allycia Hellen Rodrigues Marie McManamon ONE Fight Night 29 38 scaled

ONE Fight Night 33 के मेन इवेंट में मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ अपने खिताब को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में मशहूर स्वीडिश स्टार जोहाना पर्सन के खिलाफ दांव पर लगाएंगी।

शनिवार, 12 जुलाई को होने वाले इवेंट के वर्ल्ड टाइटल मैच में मॉय थाई की सबसे प्रभावशाली चैंपियंस में से एक का सामना यूरोप की टॉप स्टार से होने जा रहा है।

रोड्रीगेज़ ने साल 2020 में ग्लोबल स्टेज पर दस्तक देकर थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स को चौंकाते हुए एटमवेट मॉय थाई खिताब अपने नाम किया था। उस प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात फैंस के बीच चर्चित बना दिया और उन्होंने खुद को एक दमदार प्रतिभा के रूप में स्थापित किया।

उसके बाद से ब्राजीलियाई स्टार एटमवेट डिविजन में अजेय रही हैं। अपनी फाइट आईक्यू, घातक किक्स और क्लिंच गेम की मदद से उन्होंने अपनी बेल्ट का तीन बार बचाव किया है।

अपने सबसे हालिया मुकाबले में रोड्रीगेज़ ने 41 फाइट के प्रोफेशनल करियर की सबसे शानदार झलक दिखाते हुए ONE Fight Night 29 में मैरी मैकमैनेमन को चौथे राउंड में स्टॉपेज से मात दी थी।

हालांकि, पर्सन के पास रोड्रीगेज़ के विजय रथ पर विराम लगाने के लिए हर हथियार उपलब्ध है।

30 वर्षीय स्वीडिश एथलीट के पास WBC और ISKA वर्ल्ड टाइटल के साथ-साथ ढेर सारे यूरोपियन, नॉर्डिक और स्वीडिश टाइटल हैं।

यूरोप में दबदबा बनाने की वजह से ही उन्हें ONE Championship में जगह मिली है और उनकी काबिलियत रोड्रीगेज़ की कड़ी परीक्षा ले सकती है।

पर्सन का लगातार आगे बढ़ने वाला स्टाइल, शानदार स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशन और बेहतरीन क्लिंच वर्क ONE Fight Night 33 में चैंपियन के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। लेकिन उन्हें चैंपियन को मात देने के लिए अपने करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30