ONE Fight Night 32 के स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में अलिफ के सामने होंगे एलमेहदी एल जमारी

Aliff Sor Dechapan Walter Goncalves ONE 169 54

शनिवार, 7 जून को होने वाले ONE Fight Night 32: Nakrob vs. Jaosuayai के लिए एक बेहद अहम स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच की घोषणा की गई है।

थाई-मलेशियाई सनसनी अलिफ सोर डेचापैन का सामना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम में एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी से होगा।

इन दोनों में से जिसे भी जीत मिली वो वर्ल्ड टाइटल हासिल करने की तरफ कदम बढ़ा सकता है।

21 वर्षीय अलिफ ने ONE Friday Fights में लगातार चार जीत हासिल करने के बाद ONE के ग्लोबल रोस्टर में शानदार प्रदर्शन किया है।

वो लगातार तीन फाइट्स को अपने नाम करने के बाद इस फाइट में उतरेंगे। उनकी सबसे हालिया जीत फरवरी में हुए ONE Fight Night 28 में शामिल अदुखोव के खिलाफ नॉकआउट से आई थी।

खास बात ये है कि अलिफ की जीत का ये सिलसिला “द स्नाइपर” के बड़े भाई ज़कारिया एल जमारी को हराने से शुरु हुआ था।

अब युवा एल जमारी अपने भाई का बदला लेते हुए खुद को स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन में स्थापित करने की कोशिश करेंगे।

कई बार के अरेबियन चैंपियन ने ONE में शामिल होने से पहले मिडल ईस्ट के मॉय थाई सर्किट पर अपनी छाप छोड़ी। 27 वर्षीय स्टार ने अपना प्रमोशनल डेब्यू ONE Fight Night 30 में करते हुए थोंगपून पीके साइन्चाई को तीन मिनट से कम समय में ढेर कर दिया था।

इस शानदार प्रदर्शन के दम पर एल जमारी ने दुनिया भर में ढेर सारे नए फैंस बना लिए हैं।

दोनों एथलीट्स की स्ट्राइकिंग और फिनिशिंग काबिलियत को देखते हुए फैंस को ONE Fight Night 32 में धमाकेदार मैच की उम्मीद रखनी चाहिए।

इससे भी कहीं बढ़कर है कि जीतने वाला स्टार ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब पहुंच जाएगा, जिस पर फिलहाल प्राजनचाई पीके साइन्चाई का कब्जा है।

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800