एलन गलानी ने ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए अपने लचीलेपन का उपयोग किया

Four-time kickboxing and Muay Thai World Champion Alain Ngalani

अगर आप सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बिना मास्क पहने कर रहे हैं तो आप एलन “द पैंथर” गलानी के करीब किसी भी तरह से नहीं आ पाएंगे।

गुरुवार, 16 जुलाई को हॉन्ग कॉन्ग के निवासी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, जहां उन्होंने अपने प्रभावशाली लचीलेपन का उपयोग करके बिना मास्क के मेट्रो सवार को अपने साथ वाली सीटों पर बैठने से रोकने का तरीका दिखाया।

जैसे ही व्यक्ति उनके पास बैठने के लिए आया तो “द पैंथर” ने अपने दाएं पैर को कई सारी सीटों पर रख लिया और फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही बाएं पैर से किया। ऐसा करने से उन्होंने दोनों ओर की सीटों को ब्लॉक कर दिया।

गलानी ने कैप्शन में लिखा, “अगर आप सार्वजनिक परिवहन में मास्क नहीं पहनते तो दूरी बनाएं रखें! मुझसे बहस न करें।”

इस पोस्ट से वो सार्वजनिक परिवहन में मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने के बारे में बात की। इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों ही चीज़ें COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में जरूरी चीज़ है।

इस चीज़ को ध्यान रखते हुए 4 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन दुनिया भर के प्रशसंकों को मुश्किल परिस्थिति में प्रेरणा देकर अपना काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गलानी का बेल्फोर्ट के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन का वादा

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled