ओक रे यूं ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में स्टैम्प के खिलाफ हैम सिओ ही की जीत की उम्मीद जताई – ‘शायद उन्हें कोई नहीं हरा पाएगा’

Ham Seo Hee Itsuki Hirata ONE Fight Night 8 23

पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं मानते हैं कि Team MAD में उनकी साथी हैम सिओ ही वर्ल्ड चैंपियन बनकर जरूर इस जिम का नाम गर्व से ऊंचा करेंगी।

30 सितंबर को ONE Fight Night 14 में हैम का सामना ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में स्टैम्प फेयरटेक्स से होगा। उस मैच में ओक अपनी जिम पार्टनर और डिविजन में #2 रैंक की कंटेंडर की जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

हैम की विनिंग स्ट्रीक साल 2017 से चली आ रही है और उनका ONE Championship रिकॉर्ड 3-0 का है।

हैम की इस शानदार लय को देखते हुए ओक उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी साथी अगले महीने स्टैम्प को हराकर अपने विजय रथ पर सवार रहेंगी।

उन्होंने कहा:

“हैम सिओ ही एक ऐसी फाइटर हैं, जो कभी हार नहीं मानतीं। वो ऐसी शेप में हैं, जहां शायद उन्हें कोई नहीं हरा पाएगा। ये वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा, जिसमें उनकी हार की उम्मीद बहुत कम है।”

ओक जानते हैं कि स्टैम्प को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

उन्होंने ONE Fight Night 10 में Fairtex टीम की प्रतिनिधि को अपनी आंखों के सामने परफॉर्म करते देखा था। वो स्टैम्प की स्ट्राइकिंग और MMA स्किल्स का सम्मान करते हैं।

इसके बावजूद उनकी नजर में हैम का MMA में अनुभव, उपलब्धियां और वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग उन्हें पूर्व एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई क्वीन पर बढ़त दिलाएगी।

ओक ने कहा:

“मैंने अमेरिका में हुए इवेंट में स्टैम्प को अपनी आंखों के सामने फाइट करते देखा। उनका स्टैंड-अप गेम बहुत शानदार है। वो स्ट्राइकिंग आर्ट्स में पहले ही वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट्स जीत चुकी हैं और अब अपनी स्ट्राइकिंग के दम पर MMA में भी अच्छा कर रही हैं।

“मुझे लगता है कि इस खेल में कई पहलू सम्मिलित होते हैं और मानता हूं कि हैम सिओ ही बेहतर प्रदर्शन करेंगी। वो भी एक बेहतरीन फाइटर हैं और स्टैंड-अप फाइटिंग में उनका रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है।

“मेरे ख्याल से दोनों स्टैंड-अप फाइटिंग में महारत रखती हैं और बहुत ताकतवर भी हैं। मगर मेरा मानना है कि हैम सिओ ही की MMA स्ट्राइकिंग स्किल्स स्टैम्प से बेहतर साबित होंगी।”

ओक रे यूं को हैम सिओ ही से कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है

ओक रे यूं जानते हैं कि ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने में कितनी मेहनत लगती है। उन्होंने हैम सिओ ही को Team MAD में कठिन परिश्रम करते देखा है और उनके अनुसार हैम चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं।

अपनी जिम पार्टनर को ट्रेनिंग करते देखने पर ओक ने बताया कि हैम बहुत मेहनती हैं और जिम के अन्य मेंबर्स को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

उन्होंने कहा:

“हैम सिओ ही की सबसे बड़ी ताकत उनके वर्कआउट सेशंस हैं।

“जब हैम ब्रेक लेती हैं तो पूरी तरह अपने शरीर को आराम देने की कोशिश करती हैं। वहीं जब ट्रेनिंग की बात आती है तो उनका पूरा ध्यान केवल अभ्यास पर होता है।

“मैं कभी-कभी सोचता हूं, ‘क्या वो इतनी कड़ी मेहनत करने के बाद थक जाती होंगी?’ इसलिए मुझे भी लगता है कि मुझे आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत करनी चाहिए।”

हैम की मेहनत और शानदार MMA करियर को देखते हुए ओक मानते हैं कि ये उनके वर्ल्ड चैंपियन बनने का सबसे सही समय है।

उन्होंने रीनल लेवल पर एटमवेट स्टार को कई हाई-प्रोफाइल टाइटल्स जीतते देखा है और उम्मीद कर रहे हैं कि हैम साबित करेंगी कि क्यों वो दुनिया की बेस्ट एथलीट हैं।

ओक ने कहा:

“मैं मानता हूं कि हैम सिओ ही एटमवेट डिविजन की बेस्ट एथलीट हैं। वो पहले भी बेस्ट थीं, अब भी हैं और भविष्य में भी बेस्ट बनी रहेंगी।”

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.