5 कारणों से आपको सुबह BJJ की ट्रेनिंग करनी चाहिए

267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) मार्शल आर्ट तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है।

आप सोच सकते हैं कि सुबह की क्लास केवल बिजनेस करने वाले लोगों के लिए होती हैं, जो लंच ब्रेक करने के लिए भी समय नहीं निकाल पाते या ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची जैसे टॉप लेवल के ग्रैपलर्स के लिए। मुसुमेची, जिन्हें शनिवार, 14 जनवरी को बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले ONE Fight Night 6 में गंतुमूर बायनदुरेन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

मगर सच ये है कि सुबह BJJ का अभ्यास करने से कोई भी व्यक्ति खुद को फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको सुबह BJJ की ट्रेनिंग करनी चाहिए।

अन्य कामों के लिए रहेगा समय

आप चाहे 9 से 5 की नौकरी कर रहे हों या फ्रीलांस काम के कारण आपको अलग-अलग क्लाइंट्स को समय देना पड़ता हो। अगर आप वर्कआउट को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं देंगे तो वो अपनी दिनचर्या से जुड़ी एक चीज बनकर रह जाएगा।

अगर आपका दिन काफी व्यस्त रहता है तो अक्सर लोग खुद की इच्छाओं को अंत में पूरा करने की कोशिश करते हैं। इसलिए जिम जाने के लिए आपके पास समय ही नहीं बचता।

सुबह BJJ की ट्रेनिंग करने से आप कम जरूरी चीज़ को अपनी दिनचर्या से हटा पाएंगे और ना ही आपको दिन भर इस बात की चिंता रहेगी कि कहीं आप ट्रेनिंग सेशन को मिस तो नहीं कर देंगे।

काम या स्कूल जाने से पहले अच्छा महसूस कर पाएंगे

सुबह-सुबह शरीर में एंडोर्फ़िन्स (हार्मोंस) का रिलीज़ होना आपके दिन को अच्छा कर सकता है, भले ही इसके लिए आपको अपने दिन की शुरुआत गी के साथ ट्रेनिंग कर करनी पड़ी।

स्कूल या काम पर जाने से पहले BJJ का अभ्यास आपको चिंता मुक्त करता है। आपका शरीर चुस्त महसूस करने लगता है जिससे आप प्रोजेक्ट्स, फाइनेंस या रिलेशनशिप्स के अलावा भी अन्य चीज़ों पर ध्यान लगा पाएंगे।

इसलिए ट्रेनिंग एक ऐसा समय है जो आप खुद के साथ बिता पाएंगे, जहां आपके ऊपर जिम्मेदारियों का भार नहीं होगा।

समस्याओं को सुलझाने के नए तरीके सीख पाएंगे

BJJ की ट्रेनिंग आसान नहीं होती, लेकिन आपके दिमाग को स्वस्थ जरूर बनाती है।

कभी आपके विरोधी को बैक कंट्रोल प्राप्त होगा, कभी आप अमेरिकाना या किमूरा लॉक में फंसे होंगे, लेकिन इस मार्शल आर्ट का अभ्यास आपको समस्याओं को सुलझाने के नए-नए तरीके सिखाता है।

ये चीज़ें आपको दिन में मदद करेंगी और सकारात्मक रवैया अपनाते हुए आप सही फैसले ले पाएंगे।

आपकी सुबह को एक उद्देश्य मिल जाएगा 

जिउ-जित्सु के प्रति प्रतिबद्ध होने के लिए आपका सुबह जल्दी उठना या गी कॉस्ट्यूम पहन लेना ही आवश्यक नहीं है। आपको पिछली रात अलार्म सेट करना चाहिए, वस्तुओं को पहले ही व्यवस्थित रूप से रख दें और सही समय पर सो जाएं।

जब आप उठते हैं तो आप जल्दबाजी में एकसाथ कई काम करने का प्रयास करते हैं।

आपके पास चीज़ों को सही ढंग से करने के लिए कम समय होगा। आप अपने दिन की शुरुआत एक लक्ष्य को साथ लेकर कर रहे हैं इसलिए सही तरीके से चीज़ों को करने पर आप ट्रेनिंग के समय अपना बेस्ट दे पाएंगे।

नए लोगों से जुड़ पाएंगे

आज की दुनिया में ऐसा लगता है जैसे ज़ूम मीटिंग और इंस्टाग्राम पर लोगों से बातचीत करना ही सामाजीकरण का जरिया बन गया है।

ऐसी दुनिया में नए दोस्त बनाना भी मुश्किल है, लेकिन जब आप स्कूल, काम पर जाते हों, परिवार की देखभाल या अन्य जिम्मेदारियों के कारण ये और भी अधिक मुश्किल हो जाता है।

BJJ की ट्रेनिंग करते समय आप नए लोगों से मिल पाएंगे और एक दिन की शुरुआत नए विचार वाले लोगों से मिलने के साथ करना सच में एक अच्छा अनुभव होगा।

लाइफ स्टाइल में और

Shinya Aoki Yoshihiro Akiyama ONE X
MMA GOAT Demetrious Johnson’s Training
Superbon Singha Mawynn Chingiz Allazov ONE Fight Night 6 1920X1280 80
Evolve BJJ Class Air Squats 1298X834
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Joshua PAcio DC 8991
Adriano Moraes Yuya Wakamatsu ONE X 1920X1280 39
Kwon Won Il Fabricio Andrade ONE158 1920X1280 17
Ham Seo Hee Denice Zamboanga ONE X 1920X1280 34
Group sit-ups at Evolve
Lito Adiwang ONE FIRE FURY DA 1320
Thanh Le Garry Tonon LIGHTS OUT 1920X1280 25