क्रिश्चियन ली Vs. कियामरियन अबासोव: वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत के 4 तरीके

Kiamrian Abbasov James Nakashima Inside The Matrix II 31 768x511

शनिवार, 19 नवंबर को क्रिश्चियन ली के पास 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियंस की एलीट लिस्ट में शामिल होने का मौका होगा, जहां उनकी भिड़ंत कियामरियन अबासोव से होगी।

ONE Fight Night 4 में मौजूदा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन, अबासोव को उनके ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे, जिसका प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव किया जाएगा।

मगर इस चुनौती से पार पाना सिंगापुर-अमेरिकी सुपरस्टार के लिए आसान नहीं होगा।

वेल्टरवेट डिविजन में अबासोव का प्रभाव रहा है, जिनके पास स्ट्रेंथ, पावर और शानदार स्किल सेट है।

दोनों MMA स्टार्स के पास कई खतरनाक मूव्स हैं, लेकिन उनमें से कौन जीत के लिए अधिक प्रतिबद्ध है? यहां जानिए ये वर्ल्ड चैंपियन vs. वर्ल्ड चैंपियन मैच किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 अबासोव की स्ट्रेंथ 

अबासोव अपने अगले प्रतिद्वंदी से केवल 1 इंच लंबे हैं, लेकिन उनकी तगड़ी मसल्स बताती हैं कि उनके पास “द वॉरियर” से अधिक ताकत होगी। वो इसी ताकत का उपयोग करते हुए ली पर क्लोज़-रेंज अटैक करते हुए बढ़त बना सकते हैं।

“ब्रेज़ेन” को क्लिंच करते हुए बॉक्सिंग और नी स्ट्राइक्स लगाना पसंद है, जिससे वो अपने विरोधी को क्षति पहुंचा पाएंगे और ली पर अपनी तगड़ी मसल्स के जरिए बढ़त भी बना पाएंगे।

वो यहां से रेसलिंग मूव्स लगाने के मौके ढूंढ सकते हैं, जिनमें बॉडी लॉक टेकडाउन और ट्रिप्स भी शामिल होती हैं।

अबासोव का टॉप गेम शानदार है और टॉप कंट्रोल प्राप्त करने पर खतरनाक ग्राउंड-एंड-पाउंड और चोक भी लगाते हैं।

वो अगर ली को टेकडाउन नहीं भी कर पाए तो उन्हें अपने आक्रामक अटैक्स के जरिए थकाने की कोशिश कर सकते हैं।

#2 ली का लॉन्ग-रेंज अटैकिंग गेम 

ली को अबासोव के साथ क्लिंचिंग करने से बचते हुए लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक्स लगाने पर जोर देना होगा।

हालांकि “द वॉरियर” लंबाई में कुछ सेंटीमीटर” छोटे होंगे, लेकिन रीच (पहुंच) का लाभ उन्हें ज्यादा मिलेगा। ली के हाथों की रीच 76 इंच और अबासोव की 73 इंच है। यही चीज़ सिंगापुर-अमेरिकी स्टार को दूर रहकर दमदार लॉन्ग पंच लगाने में मदद कर सकती है।

ONE में 15 मैचों को स्टॉपेज से जीतने के बाद ली ने साबित किया है कि वो क्षण भर में किसी भी फाइट का अंत कर सकते हैं। वहीं मैच में ज्यादा स्ट्राइकिंग हुई तो फाइट के फिनिश होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

24 वर्षीय एथलीट को अबासोव की ताकत से सावधानी बरतते हुए लॉन्ग रेंज शॉट्स लगाने होंगे और वेल्टरवेट किंग की ओर से गलती होने के मौके का भरपूर फायदा उठाना होगा।

#3 अबासोव का धैर्य

अबासोव एक खतरनाक फिनिशर हैं, लेकिन इस ONE वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में वो मैच को लंबा खींचने की कोशिश कर सकते हैं।

“ब्रेज़ेन” के मैचों का 9 बार परिणाम स्कोरकार्ड्स से आया है, जिनमें से 8 बार जीत दर्ज कर उन्होंने दिखाया कि उन्हें लंबी फाइट्स का हिस्सा बनने में कोई दिक्कत नहीं है।

दूसरी ओर, ली के केवल 3 मैचों का परिणाम जजों के फैसले से आया है, जिनमें से उन्हें 2 बार हार मिली है।

अबासोव अपने प्रतिद्वंदी को थकाने का गेम प्लान बनाकर स्कोरकार्ड्स में अच्छी बढ़त बना सकते हैं, जिससे उन्हें अंतिम क्षणों में खतरनाक अटैक करने में मदद मिलेगी। अगर ली को थकान होने लगी तो उनसे ज्यादा गलतियां होंगी और उसी मौके का फायदा उठाकर अबासोव दमदार पंच और नी स्ट्राइक्स को लैंड करवा सकते हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन ने जेम्स नाकाशीमा को चौथे राउंड में अपने जबरदस्त स्टैमिना और कंडीशनिंग की मदद से मात दी थी। ये बात साबित करती है कि अबासोव मैच में किसी भी क्षण खतरनाक अटैक कर सकते हैं।

#4 ली का शुरुआत में खतरनाक अटैक

अबासोव चाहे सही मौके का इंतज़ार कर सकते हैं, लेकिन ली हमेशा से शुरुआत से आक्रामक अटैक करने की रणनीति अपनाते आए हैं।

“द वॉरियर” की 16 में से 15 जीत स्टॉपेज से आई हैं और उनमें से 11 मैच पहले राउंड में फिनिश हो गए थे। कई वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स भी उनके खतरनाक मूव्स के प्रभाव को झेलते हुए दूसरे राउंड में प्रवेश नहीं कर पाए हैं और जो कर पाए उन्हें निरंतर खतरनाक स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा।

ली को लगातार पंच लगाते रहना पसंद है और काउंटर अटैक भी करते हैं। ली अपने अगले प्रतिद्वंदी के राइट हैंड का सम्मान करते हैं, लेकिन वो इसी दौरान अबासोव की ठोड़ी को निशाना बना सकते हैं।

शुरुआत में दबाव बनाना ली को अबासोव पर अच्छी बढ़त दिला सकता है। वो स्ट्राइकिंग करते हुए टेकडाउन भी कर सकते हैं, जहां उनका दमदार ग्राउंड गेम उन्हें मैच में बढ़त दिलाएगा।

ली का गेम बहुत दमदार है और पहले राउंड में उनकी ओर से होने वाला अटैक “ब्रेज़ेन” को फिनिश कर सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)