आंग ला एन संग vs ब्रेंडन वेरा- जीत के 4 तरीके

Brandon Vera

इतिहास की सबसे बड़े मार्शल आर्ट आयोजन के लिए आंग ला एन संग “द बर्मीज पायथन” बनाम ब्रेंडन वेरा “द ट्रुथ” मुख्य मुकाबला एकदम सही है। अगले रविवार 13 अक्टूबर को ये दोनों विश्व चैंपियंस ONE: CENTURY PART II का अंतिम प्रदर्शन करेंगे। यह व्यावहारिक रूप से हाइलाइट-रील एक्शन की गारंटी है।

दोनों फाइटर शीर्ष स्तर पर बेहतर फ़िनिशर साबित हुए हैं जिन्होंने अपनी 40 संयुक्त जीत में से 34 स्टॉपेज के माध्यम से हासिल की हैं। इसलिए प्रतियोगिता एक ही झटके में खत्म हो सकती है। इसका मतलब है कि इन दो फिनिशरों को अपने प्रतिद्वंद्वी के सर्वश्रेष्ठ हथियारों के शिकार होने से बचने के लिए मुकाबला खत्म होने के मौके पर होशियार बनना पड़ेगा।

“द बर्मीज़ पायथन” और “द ट्रुथ” रयोगोकू कोकुगिकन में सफलता हासिल करने के लिए क्या खास कर सकते हैं आएं इस पर एक नजर डालें।

#1 अस्थिर दाहिना हाथ

आंग ला एन संग का दाहिना हाथ उनकी हाल की प्रमुख जीतों का एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। उन्होंने इसका इस्तेमाल मोहम्मद कराकी और केन हसेगावा को उनकी हाल की फिनिश में दो बार किया। कई अन्य विरोधियों ने भी इसकी ताकत को महसूस किया है।

उनके पास इसके सही इस्तेमाल के कई तरीके हैं लेकिन यह जवाबी हमलों के रूप में विशेष रूप से ताकतवर है। वेरा को एक लूपिंग लेफ्ट हुक मारना ज्यादा पसंद है। यह म्यांमार के फाइटर को जल्दी से एक क्रॉस के लिए कदम बढ़ाने या अपने गरजदार अपरकट के इस्तेमाल का एक मौका दे सकता है।

ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट विश्व चैंपियन का सामना एक ऐसे फाइटर से होगा जो परंपरागत रूप से हेवीवेट के अभियान को आगे बढ़ रहा है लेकिन उसके हाथों की ताकत किसी भी डिविजन के प्रतिद्वंद्वी को गिराने के लिए काफी है।

#2 क्लिनिकल जवाबी हमले

जब भी वेरा को उनके विरोधी नीचे ले जाने की कोशिश करते हैं तो वो एक बड़ा खतरा बन जाता है। जैसे उनके विरोधी पॉल चेंग और माउरो सेरिली को नुकसान के रूप में इसे झेला है।

अनुभवी एलायंस ट्रेनिंग सेंटर के प्रतिनिधि के पास अपने प्रतिद्वंद्वियों को आगे बढ़ाने के लिए किए हमले से बचने का कौशल है। वह कड़े से कड़ा मुकाबला कर सकता है। बायां हुक उनकी पसंद का हथियार है और साउथपॉव से उनका सीधा बायां सटीक और खतरनाक है।

दोनों उसकी विपरीत होने की गति पर भरोसा करते हैं। इससे वह ONE लाइट हेवीवेट विश्व खिताब हासिल करने के लिए “द बर्मीज़ पायथन” की  आक्रामकता का उपयोग उसी के खिलाफ कर सकता है।

#3 “द बर्मीज़ पायथन” का धैर्य

आंग ला एन संग को निर्धारित पांच राउंड में गति को आगे बढ़ाने की अपनी क्षमता पर भरोसा होना चाहिए। “बर्मी पायथन” 2017 के बाद से अपने सात मुकाबलों में तीन बार पांचवें राउंड में पहुंचा है। ONE: SPIRIT OF A WARRIOR में 34 वर्षीय फाइटर ने चैंपियनशिप राउंड में कांटे की टक्कर देने के लिए गति को तेज रखा। कुछ देर में नॉकआउट देने के लिए ऊर्जा हासिल की।

इसके विपरीत 2014 में ONE में डेब्यू करने के बाद से वेरा ने केवल चार बार ही रिंग में कदम रखा है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ आठ मिनट और 35 सेकंड ही मुकाबला किया। “द ट्रुथ” को भी तीसरे राउंड देखे हुए छह साल से अधिक का समय हो चुका है। इसलिए मैच जितने लंबे समय तक चलता है तो हालिया इतिहास बताता है कि हार्ड नॉक्स 365 प्रतिनिधि के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी।

#4 वेरा की ताकतवर किक्स

फुर्ती की कमी के बावजूद वेरा के पास बहुत अनुभव है। यदि प्रतियोगिता दूसरे राउंड और इससे आगे तक जाती है तो उनके पास एक भंयकर किकिंग गेम है जिससे वो अपने विरोधी की ऊर्जा को कमजोर कर सकते हैं।

“द ट्रुथ” परम्परागत विरोधियों पर मुद्रा बदल-बदल कर अंदर और बाहर सख्त लो किक का इस्तेमाल करते हैं। कुचल देने वाली बांयी किक से शरीर पर प्रहार कर वह अपने प्रतिद्वंद्वी का दम निकाल देते हैं। यहां तक ​​कि अगर वे सीधे उसे धीमा नहीं करते हैं तो नुकसान बढ़ता जाएगा।

यह रणनीति सिर्फ ONE हेवीवेट विश्व चैंपियन के लिए जरूरी हो सकती है। हो सकता है कि उन्होंने The Home Of Martial Arts में अपने पिछले प्रतिद्वंद्वियों को पहले से ही हरा दिया हो, लेकिन “द बर्मीज़ पायथन” जैसे कठिन प्रतियोगी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने से पहले उन्हें ग्राउंडवर्क करना पड़ सकता है।

यदि मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट विश्व चैंपियन पकड़े जाने के बाद गर्दन के नीचे खुद का बचाव कर लेता है तो वह अपने सिर को फिलिपिनो के घूंसे और हाई किक के आघाताें से बचने के लिए सामने कर सकता है।

ये भी पढ़ें: म्यांमार के लुप्तप्राय वन्यजीवों को बचाने के मिशन पर हैं आंग ला एन संग

century_tokyo_logo.png

टोक्यो | CENTURY | ONE Championship का 100वां लाइव इवेंट | टिकट: Purchase here

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा। 

विशेष कहानियाँ में और

abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Kongthoranee ONE Friday Fights 39 Open Workout76
Jonathan Di Bella Prajanchai PK Saenchai ONE Fight Night 36 16 scaled
Diogo Reis Daiki Yonekura ONE Fight Night 38 15 scaled
Yuya Wakamatsu Joshua Pacio ONE 173 22 scaled
Nadaka Numsurin Chor Ketwina ONE 173 18 scaled
Dagi Arslanaliev Roberto Soldic ONE 171 3
Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 67
Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 13 scaled