इन 5 कारणों से ONE Fight Night 10 में रोडटंग को बहुत पसंद करेंगे अमेरिकी फैंस

Rodtang Jitmuangnon Jiduo Yibu ONE Fight Night 6 1920X1280 22

अमेरिकी धरती पर ONE Championship के पहले इवेंट में प्रोमोशन के कई लोकप्रिय मार्शल आर्टिस्ट्स फाइट कर रहे होंगे।

ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन भी फाइट कर रहे होंगे, जिन्हें को-मेन इवेंट में मेक्सिकन स्टार एडगर तबारेस के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

25 वर्षीय थाई स्ट्राइकर को एशिया में बहुत पसंद किया जाता है और एक ग्लोबल सुपरस्टार बनते जा रहे हैं। वो अब एक यादगार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी फैंस का भी दिल जीतना चाहेंगे।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे रोडटंग अमेरिका में बहुत बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।

#1 उनकी शोमैनशिप शानदार है

ONE में अपने 14 मैचों में रोडटंग ने खुद को एक मनोरंजक एथलीट के रूप में स्थापित किया है और हमेशा मनोरंजन का स्रोत बने रहे हैं।

वो चाहे फाइट के दौरान अपने विरोधी को चिढ़ा रहे हों, ऐसे दिखा रहे हों जैसे उन्हें पंचों के प्रभाव से कुछ नहीं हुआ या क्राउड के साथ खेल रहे हों। Jitmuangnon Gym के प्रतिनिधि एक टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर होने के साथ एक बेहतरीन परफॉर्मर भी हैं।

रोडटंग के व्यक्तित्व और शोमैनशिप ने उन्हें फैंस के पसंदीदा फाइटर्स में से एक बनाया है और उन्हें उम्मीद है कि वो 1stBank सेंटर में मौजूद लोगों का भी इसी अंदाज में दिल जीत पाएंगे।

#2 अपने निकनेम पर खरे उतरते आए हैं

फ्लाइवेट मॉय थाई किंग ने ONE में अपनी सभी 13 स्ट्राइकिंग फाइट्स में जीत दर्ज की है और दुनिया के कई खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स को हराया है और साथ ही उनके दमदार शॉट्स का प्रभाव भी झेला है।

रोडटंग की ठोड़ी बहुत मजबूत है, जो साबित करती है कि वो “द आयरन मैन” निकनेम के असली हकदार हैं। उन्हें ऐसा दिखाना पसंद है जैसे उन्हें किसी स्ट्राइक से कोई क्षति पहुंची ही नहीं है।

थाई स्टार खुद को एक सुपरहीरो के रूप में दिखाना पसंद करते हैं क्योंकि एंट्री के दौरान वो आयरन मैन हेल्मेट पहन कर आते हैं।

#3 उनका आक्रामक फाइटिंग स्टाइल

रोडटंग की केवल ठोड़ी ही बड़े आकर्षण का केंद्र नहीं है बल्कि वो मॉय थाई इतिहास के सबसे आक्रामक स्ट्राइकर्स में से एक भी हैं।

अमेरिकी लोगों को उनका आक्रामक और फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक करने वाला स्टाइल बहुत पसंद आएगा।

5 बार के ONE वर्ल्ड चैंपियन अपने विरोधी के आगे आने का इंतज़ार नहीं करते बल्कि वो शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक स्ट्राइक्स लगाने में विश्वास रखते हैं।

#4 कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटते

अगर गौर किया जाए तो रोडटंग यादगार प्रदर्शन करने के लिए खतरा मोल लेने से कभी नहीं डरते।

2019 में फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने रोडटंग अब 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं और साथ ही ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ टाइटल शॉट की उम्मीद भी कर रहे हैं।

वो ONE में 2 किकबॉक्सिंग बाउट्स जीत चुके हैं और इसी के दम पर डिविजन के नंबर 1 कंटेंडर बन गए हैं।

“द आयरन मैन” ने पिछले साल निडर होकर मिक्स्ड-रूल्स सुपर फाइट में MMA लैजेंड डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को चुनौती दी थी। उन्होंने जॉनसन को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन अंत में उन्हें ONE में अपनी पहली हार झेलनी पड़ी।

#5 उनका स्टाइल अनोखा है

रोडटंग को अपने स्टाइल अनुसार चीज़ें करना पसंद है फिर चाहे बात फाइटिंग की हो रही हो या उससे बाहरी दुनिया की।

अपने आकर्षक कपड़ों से लेकर रंग-बिरंगे हेयर स्टाइल्स तक, थाई मेगास्टार जानते हैं कि उन्हें अपने फैंस के दिलों में कैसे जगह बनानी है।

वो जब फाइटिंग से दूर होते हैं और ONE में वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर्स से फाइट नहीं कर रहे होते, तब भी उन्हें आकर्षक कपड़े पहनना पसंद है।

मॉय थाई में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
nongoasa
nabilrambo
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800