4 कारणों से आपको ONE Fight Night 12 में कॉन्स्टेंटाइन रुसु vs. बोगडन शुमारोव मैच जरूर देखना चाहिए

Marouan Toutouh Constantin Rusu ONE158 1920X1280 59 768x512

शनिवार, 15 जुलाई को ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov की शुरुआत कॉन्स्टेंटाइन रुसु और बोगडन शुमारोव के लाइटवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले से होगी।

उभरते हुए स्ट्राइकर्स लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक-दूसरे की परीक्षा ले रहे होंगे। वो जानते हैं कि अगले मैच में एक जीत उन्हें डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में शामिल कर सकती है।

रेगिअन इरसल पिछले कुछ सालों से ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप पर विराजमान रहे हैं और वो भी यूएस प्राइमटाइम पर आने वाले इस मैच पर करीब से नजर बनाए रखेंगे।

यहां जानिए क्यों आपको रुसु vs. शुमारोव मैच जरूर देखना चाहिए

#1 धमाकेदार एक्शन

एक फाइट कई तरीकों से खत्म हो सकती है, लेकिन रुसु vs. शुमारोव में एक चीज़ होनी तय है कि वो फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक करेंगे।

दोनों स्ट्राइकर्स के पास कई मूव्स हैं और दोनों को अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेलते हुए उनपर दबाव बनाना पसंद है।

रुसु ऐसी स्थिति में बहुत खतरनाक बन जाते हैं, लेकिन उनके बुल्गारियाई प्रतिद्वंदी इससे डरने वाले नहीं हैं। वो अपने गार्ड को ऊंचा रखेंगे और मौका मिलते ही दमदार हुक्स और अपरकट्स लगाने का प्रयास कर सकते हैं।

मोल्दोवन एथलीट शायद मूव्स से बचते हुए काउंटर अटैक करने की रणनीति अपना सकते हैं, वहीं शुमारोव अपने गार्ड को मजबूत स्थिति में बनाए रखकर अटैक के सही मौके का इंतज़ार करेंगे।

एक ऐसा भी समय आएगा जब एथलीट्स करीब आकर लगातार अटैक कर रहे होंगे, जिसका मतलब फैंस का मनोरंजन तय होगा।

#2 दोनों स्ट्राइकर्स जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे

दोनों स्ट्राइकर्स जीत की लय कायम कर चुके हैं और उन्हें रिंग में उतरने से पहले जबरदस्त मोमेंटम प्राप्त होगा।

रुसु लगातार 4 मैच जीत चुके हैं, जिनमें से 2 ONE में आई हैं। वो अभी तक पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर इस्लाम मुर्ताज़ेव और मारौआन टूटू को हरा चुके हैं।

वहीं शुमारोव लगातार 6 जीत दर्ज कर चुके हैं और उनकी कुल विनिंग स्ट्रीक 9 मैचों की हो गई है। उनका 2019 में एक मैच ड्रॉ हुआ था और वो पिछले 4 साल में एकमात्र ऐसा मौका रहा जब उन्हें जीत नहीं मिली थी।

उनके आक्रामक स्टाइल और बढ़े हुए आत्मविश्वास को देख फैंस को उनसे केवल अटैक करने की उम्मीद रखनी चाहिए, जिनका लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियन बनना है।

#3 शुमारोव की नॉकआउट पावर

शुमारोव पहली बार किसी ONE Fight Night इवेंट में फाइट करेंगे, लेकिन वो इससे पहले ONE Friday Fights 6 में शानदार प्रदर्शन कर सबको खासा प्रभावित कर चुके हैं।

SB Gym टीम के प्रतिनिधि पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि के साथ ट्रेनिंग करते हैं। उन्हें मारवन हूली को नॉकआउट करने में केवल 75 सेकंड का समय लगा था।

शुमारोव ने ट्यूनीशियाई एथलीट को राइट हैंड और उसके बाद एक और राइट हैंड लगाते हुए फिनिश किया। अपनी जबरदस्त पावर के दम पर उन्होंने अपने रिकॉर्ड को 16-2-1 पर पहुंचाया था।

चूंकि दोनों हाई-लेवल स्ट्राइकर्स हैं इसलिए मैच किसी भी क्षण खत्म हो सकता है। वहीं रुसु के पास काबिलियत है कि वो शुरुआत में अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश कर सकते हैं।

#4 रुसु से कुछ अनोखा करने की उम्मीद रखिए

हालांकि रुसु ने ONE में कोई फिनिश हासिल नहीं किया है, लेकिन एक खतरनाक फाइटर के रूप में खुद को साबित जरूर किया है। खासतौर पर उनके अपरंपरागत मूव्स उन्हें ज्यादा खतरनाक सिद्ध करते हैं।

उन्होंने जून 2022 में टूटू को सटीक टाइमिंग से स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाते हुए शानदार अंदाज में फिनिश किया था।

रुसु जब भी किसी स्ट्राइक को मिस कर जाते हैं, तब उन्हें बचने के लिए स्पिनिंग बैकफिस्ट या किक्स लगाना पसंद है, जिनमें गज़ब की ताकत होती है।

इसलिए बैकफुट पर जाने की रणनीति भी शुमारोव के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है इसलिए इस लाइटवेट किकबॉक्सिंग बाउट में आराम की कोई जगह नहीं होगी।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400