इन 3 कारणों से BJJ स्टार माइकी मुसुमेची दुनिया के सबसे खतरनाक ग्रैपलर हो सकते हैं

Masakazu Imanari Mikey Musumeci ONE156 1920X1280 34

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को माइकी मुसुमेची जिउ-जित्सु के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक होने की अपनी विरासत को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

ONE Fight Night 2 के को-मेन इवेंट में मुसुमेची का सामना क्लेबर सूसा से होगा, जिसमें सबसे पहला ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

5 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन इस फाइट को जीतकर इतिहास रच सकते हैं।

वहीं इस मैच में मुसुमेची भी अपनी शानदार तकनीकों से ग्लोबल स्टेज के फैंस का दिल जीतना चाहेंगे।

“डार्थ रिगाटोनी” के धमाकेदार मुकाबले से पहले जानिए कि उन्हें क्यों दुनिया के सबसे खतरनाक ग्रैपलर्स में से एक होने की संज्ञा दी जा रही है।

#1 खुद के गेम में नई तकनीकों को जोड़कर सुधार करते रहते हैं

मुसुमेची जिउ-जित्सु को इस तरह देखते हैं जैसे वो कोई गणित या साइंस का एक्सपेरिमेंट हो। वो हर तरह की स्थिति के बारे में सोचकर उसका सबसे अच्छा हल निकाल लेते हैं।

ट्रेनिंग करते हुए अपनी गलतियों को ढूंढ निकालने के दौरान वो नई तकनीकों या पोजिशंस को इजाद करते आए हैं इसलिए इटालियन-अमेरिकी स्टार को BJJ के बड़े स्टार्स में से एक माना जाता है।

उदाहरण के तौर पर, बटरफ्लाई हुक स्ट्रेट एंकल लॉक “डार्थ रिगाटोनी” का बेस्ट सबमिशन मूव है, जोकि ट्रेडिशनल लॉक का ही एक रूप है। 2019 में उन्होंने इस तकनीक की मदद से केवल 12 सेकंड में IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था।

उसके बाद हम मुसुमेची के इस मूव को कई टॉप लेवल के एथलीट्स द्वारा इस्तेमाल करते देख चुके हैं। 26 वर्षीय स्टार ने 2021 में हील हुक में थोड़ा बदलाव कर उसे “माइकी लॉक” नाम दिया था।

उनके द्वारा सामने लाई गईं नई तकनीक उन्हें बहुत खतरनाक विरोधी साबित करती हैं।

#2 उनके गार्ड को भेदना लगभग नामुमकिन

जिउ-जित्सु तकनीकों की बात करें तो मुसुमेची की गार्ड पोजिशन शायद दुनिया में सबसे अच्छी है।

वो चाहे बेरिमबोलो बैक टेक, लेग लॉक्स या ट्रायंगल चोक लगाने का प्रयास कर रहे हों, मुसुमेची के साथ गार्ड पोजिशन में आना मतलब खतरे की घंटी है।

मुसुमेची ने 2015 में ब्लैक बेल्ट प्राप्त की थी और उसके बाद 50 से ज्यादा ग्रैपलिंग फाइट्स कर चुके हैं, लेकिन केवल 2 ही एथलीट्स उनके गार्ड को भेद पाए हैं। इसके बावजूद उन्होंने उनमें से एक विरोधी को मात दी थी, वहीं दूसरे को बॉडी साइज़ का लाभ मिला था।

ये उनके लिए शानदार उपलब्धि के समान है और वो अपने हर एक मैच की शुरुआत गार्ड पोजिशन में आने की कोशिश के साथ करते हैं।

उनका गार्ड गेम आज भी काफी फाइटर्स के लिए एक पहेली बना हुआ है और जिसने भी उनके करीब आने की कोशिश की है उसे सबमिशन या किसी अन्य तरीके से हार का सामना करना पड़ा है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो “डार्थ रिगाटोनी” का गार्ड दुनिया में सबसे बेस्ट है। केवल इसलिए नहीं कि ऐसा करने से सामने वाले एथलीट पर सबमिशन लगने का ज्यादा खतरा होता है बल्कि इसलिए क्योंकि उनके गार्ड से पार पाना लगभग असंभव है।

#3 22 साल BJJ करने के बाद अब भी खुद में सुधार कर रहे

4 साल की उम्र में अधिकतर बच्चे प्लेग्राउंड में खेल रहे होते हैं या कार्टून देख रहे होते हैं। मगर मुसुमेची इस उम्र में जिउ-जित्सु स्किल्स सीखने लगे थे, जिन्होंने उन्हें 5 बार BJJ वर्ल्ड चैंपियन बनाया।

26 साल के हो चुके मुसुमेची अभी भी खुद में सुधार कर रहे हैं। 2021 में उन्होंने गी (मैच के दौरान पहने जाने वाली ड्रेस) से नो-गी कॉम्पिटिशन में जाने का निर्णय लिया और कई वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के साथ फाइट की।

वहीं 2022 में उन्होंने अपने ONE डेब्यू में जापानी MMA लैजेंड मासाकाजू इमानारी को सबमिशन से हराया।

मुसुमेची ने ग्रैपलिंग से अपने मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत की थी और बहुत छोटी उम्र में फाइटिंग का अनुभव प्राप्त किया। वो आज भी एक मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर खुद में सुधार कर रहे हैं और ये सुधार उनके मैचों में साफ देखा जा सकता है।

चूंकि “डार्थ रिगाटोनी” अभी 30 साल के भी नहीं हैं इसलिए वो खुद में सुधार करते हुए भविष्य में और भी खतरनाक ग्रैपलर बनकर उभर सकते हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Avazbek Kholmirzaev Bolat Zamanbekov ONE Friday Fights 98 3 scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled