ONE Championship की सिंगापुर में लाइव आयोजित होने वाले इस साल के आखिरी शो के लिए वापसी होने जा रही है, जिसका समापन ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong के साथ होगा।
मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो अपने खिताब को पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस के खिलाफ डिफेंड करेंगे।
इसके अलावा ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में दो धुरंधरों की टक्कर होगी। मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ और इराज अज़ीज़पोर सिल्वर बेल्ट के लिए ट्रायलॉजी बाउट में एक दूसरे के सामने होंगे।
इसके अलावा कार्ड में कई बड़े सुपरस्टार्स के मुकाबले शामिल हैं, जिनमें शिन्या एओकी vs. सायिद इज़ागखमेव, युशिन ओकामी vs. आंग ला न संग और इत्सुकी हिराटा vs हैम सिओ ही पर फैंस की नजरें टिकी होंगी। आप इस धमाकेदार एक्शन को मिस नहीं करना चाहेंगे।
तारीख नोट करिए, watch.onefc.com को बुकमार्क करें और ONE Super App को अभी डाउनलोड कीजिए!