18 मई को जब ONE Championship सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वापसी करेगा, तब इतिहास रचा जाएगा। पहली बार ONE Championship एक ही रात में तीन वर्ल्ड टाइटल मुकाबले पेश करेगा — ONE: UNSTOPPABLE DREAMS में।
इस ऐतिहासिक इवेंट के मेन इवेंट होगा विमेंस मार्शल आर्ट्स इतिहास का सबसे बड़ा रीमैच। ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली और जापानी दिग्गज मेई यामागुची 2016 के अपने “बाउट ऑफ द ईयर” मुकाबले वाली जगह पर फिर आमने-सामने होंगी।
इसके अलावा ONE फेदरवेट और लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन अपने फेदरवेट खिताब को क्रिश्चियन ली के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वहीं कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ का सामना Lion Fight लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन सर्जियो वील्ज़न से होगा, जो कि पहले ONE सुपर सीरीज मॉय थाई फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लड़ा जाएगा।
इस कार्ड में आज के दौर के कई बड़े मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार भी शामिल होंगे। इसलिए इस रोमांचक और जोश से भरे इवेंट को देखने का मौका बिल्कुल न चूकें।