ऋतु फोगाट की ममेरी बहन का निधन, सोशल मीडिया पर फैंस से की अपील

Ritu Phogat Nou Srey Pov Inside The Matrix 1920X1278 15

भारतीय रेसलिंग फैंस के लिए गुरुवार की सुबह एक बहुत दुखद खबर लेकर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतु फोगाट की ममेरी बहन और रेसलर रितिका फोगाट अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

न्यूज एजेंसी ANI ने चरखी दादरी के डीएसपी के हवाले से जानकारी दी है कि रितिका का निधन 17 मार्च को कथित तौर पर खुदकुशी की वजह से हुआ है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

इस दुखद घटना के बाद पूरा फोगाट परिवार सदमे में है। ऋतु फोगाट ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी।

फोगाट ने लिखा, “छोटी बहन रितिका, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। मुझे अभी तक भरोसा नहीं हो रहा है। मैं तुम्हे हमेशा याद करूंगी। ओम शांति।”

इसके अलावा उन्होंने कहा, “मेरी फैंस से गुजारिश है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें और ना ही अफवाहें फैलाएं। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल समय है और हमारी निजता का सम्मान करें। आप सबके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।”

फोगाट परिवार की बड़ी बेटी और मशहूर रेसलर गीता फोगाट ने भी इस खबर पर गहरा खुद जताया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “भगवान मेरी छोटी बहन, मेरे मामा की लड़की रितिका की आत्मा को शांति दे। मेरे परिवार के लिए बहुत ही दुख की घड़ी है।”

“रितिका बहुत ही होनहार पहलवान थी, पता नहीं क्यों उसने ऐसा कदम उठाया। हार-जीत खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होता है। हमें ऐसा कोई क़दम नहीं उठाना चाहिए।”

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled