जोहान एस्टुपिनन ने ONE 168: Denver से पहले शॉन क्लिमेको को चेतावनी दी – ‘उन्हें 10 या 15 सेकंड में हरा दूंगा’

Johan Estupinan Zafer Sayik ONE 167 43

अपराजित कोलंबियाई नॉकआउट आर्टिस्ट जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन 7 सितंबर को होने वाले ONE 168: Denver में दमदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।

21 वर्षीय सनसनी का सामना बॉल एरीना में होने वाले इवेंट के फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में अमेरिकी स्टार शॉन “द वन” क्लिमेको से होगा।

ONE में आने वाले पहले कोलंबियाई फाइटर ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 22-0 के रिकॉर्ड के साथ आगमन किया।

उन्होंने बिना समय गंवाए ONE Friday Fights 64 में कुुओटा ओमोरी को 30 सेकंड में ही नॉकआउट कर दिया। उसके कुछ हफ्तों बाद ONE 167 में एक्शन से भरपूर मुकाबले में टर्किश स्टार ज़ाफेर सायिक को हराया।

अब वो ONE में अपनी तीसरी बाउट, जो कि अमेरिका में अमेरिकी स्टार के खिलाफ होगी, के लिए तैयारी कर रहे हैं और एस्टुपिनन पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“वो कुओटा ओमोरी से भी पहले हार जाएंगे। मैं उन्हें 10 या 15 सेकंड में हरा दूंगा। वो घर पर फाइट करेंगे और लोग उनके लिए तालियां बजा रहे होंगे, लेकिन मैं उनके लिए आ रहा हूं।”

क्लिमेको भी इतने आसान प्रतिद्वंदी नहीं होंगे। Road to ONE टूर्नामेंट के विजेता ने मई महीने में ONE Fight Night 22 में डेब्यू करते हुए पहले राउंड में दमदार नॉकआउट जीत हासिल की थी।

फिर भी “पांडा किक” को अपने अमेरिकी प्रतिद्वंदी को लेकर कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा:

“मेरे दिल में कोलंबिया के लोग होंगे। मैं युद्ध के लिए तैयार हूं और अपना सब कुछ लगा दूंगा। ये किसी फिल्म की तरह होगा और मैं उन्हें उनके देश में हराऊंगा। सारी दुनिया के लोग मेरे प्रदर्शन से खुश होंगे और सबको एक बार फिर ‘पांडा किक’ नाम सुनाई देगा।”

एस्टुपिनन 7 सितंबर को एक शानदार मैच का वादा कर रहे हैं।

अपने आक्रामक स्टाइल की वजह से कोलंबियाई फाइटर ने खुद को साबित किया है कि वो किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने क्लिमेको के लिए संदेश भेजा है:

“अच्छी तैयारी करके आना क्योंकि तुम्हारा बुरा हाल होना है। मैं पूरी तरह से युद्ध के लिए तैयार हूं। तुम्हें डरने की जरूरत है क्योंकि तुम मेरे करियर और सपनों के सामने खड़े हो। मुझे उनसे जरूर निपटना पड़ेगा, जो मेरे रास्ते में होंगे।”

एस्टुपिनन ने अमेरिकी फैंस का मनोरंजन करने की बात कही

जोहान एस्टुपिनन का कहना है कि जहां दांव पर कुछ लगा हो, वो तब सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हैं और ONE की अमेरिका में धमाकेदार शो के साथ वापसी हो रही है।

“पांडा किक” अमेरिकी धरती पर प्रदर्शन करने को लेकर बहुत खुश हैं:

“ये मेरे लिए सपने की तरह है। मैंने अभी ONE में दो फाइट्स की हैं और मैं अमेरिका में फाइट करने जा रहा हूं। मुझे गर्व है कि मैं अपने सपने को पूरा कर रहा हूं।

“मैं फैंस के लिए एक दिलचस्प शो पेश करूंगा और शो की अच्छी शुरुआत करने का प्रयास करूंगा क्योंकि मैं कार्ड पर फाइट करना वाला पहला फाइटर हूं।”

एस्टुपिनन जानते हैं कि ONE 168 कितना बड़ा इवेंट होगा और वो इसे खास बनाने और बेहतरीन मॉय थाई का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा:

“शो को मिस मत करना। मेरा नाम याद रखना क्योंकि बेहतरीन शो पेश करूंगा। ये इवेंट की सबसे अच्छी फाइट होगी, मैं इस बात की गारंटी देता हूं। “पांडा किक” नाम ऐतिहासिक होगा।”

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled