योडकाइकेउ ने डेब्यू मैच में अपने विरोधी को नॉकआउट किया

Mixed martial artist Yodkaikaew Fairtex cracks John Shink with an uppercut

योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स ने ONE Championship डेब्यू मुकाबले में जबरदस्त छाप छोड़ी।

शुक्रवार, 14 अगस्त को थाईलैंड के बैंकॉक में हुए ONE: NO SURRENDER II के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में थाई स्टार ने जबरदस्त स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन करते हुए जॉन शिंक को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया।

John Shink hits a takedown

दोनों ही स्टार्स ने बाउट शुरु होते ही स्ट्राइकिंग शुरु कर दी लेकिन शिंक ने उसके बाद खेल को मैट पर ले जाने का फैसला किया।

Tiger Muay Thai टीम के प्रतिनिधि ने योडकाइकेउ को दो बार मैट पर गिराया लेकिन थाई हीरो ने अपनी जबरदस्त डिफेंसिव स्किल्स दिखाई और दोबारा पैरों पर खड़े हो गए।

उसके बाद “Y2K” ने कई अच्छे क्लीन शॉट्स मारे। पहला राउंड खत्म होने से पहले उन्हें राइट हुक और एक नी मारी।

Mixed martial artist Yodkaikaew Fairtex knocks out John Shink with a left to the chin

दूसरे राउंड में शिंक ने रेंज में आकर टेकडाउन करने की कोशिश की। हालांकि, योडकाइकेउ फिर से अपने पैरों पर खड़े होने में कामयाब हुए और अपने विरोधी को ढेर कर दिया।

Tiger Muay Thai के स्टार ने तगड़े राइट हुक की कोशिश की, मगर “Y2K” आगे आए और उनके जबड़े पर एक बेहतरीन शॉर्ट लेफ्ट हुक मारा।

शिंंक लेफ्ट हुक लगने के बाद लड़खड़ाकर रोप की तरफ जाने लगे लेकिन Max Stadium मॉय थाई चैंपियन ने उनका पीछा किया और मुकाबले को खत्म कर दम लिया।

Yodkaikaew Fairtex celebrates his first win in ONE

दरअसल, रोप की तरफ जाने के बाद योडकाइकेउ से एक अपरकट मिस हुआ, लेकिन वो अपने विरोधी के चेहरे पर लेफ्ट हैंड लगाया। इसके बाद शिंक ग्राउंड पर गिर पड़े और रेफरी ने बाउट को रोक दिया।

दूसरे राउंड के 1:11 मिनट पर मुकाबला खत्म हुआ।

इस लाजवाब हाइलाइट-रील फिनिश के बाद योडकाइकेउ का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 5-2-1 हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैमापेच Vs. रोडलैक

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled