ONE Friday Fights 44 में योड-आईक्यू ने मुसाएव को हराया, अवतार की लगातार तीसरी जीत

Yod IQ Or Pimolsri Ilyas Musaev ONE Friday Fights 44 11 scaled

शुक्रवार, 8 दिसंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights 44 का आयोजन किया।

शो में हुए 12 मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों में शानदार एक्शन देखने को मिला।

आइए एक नजर डालते हैं कि इस हफ्ते के ONE Friday Fights इवेंट में क्या-क्या हुआ।

योड-आईक्यू ने करीबी मैच में मुसाएव को विभाजित निर्णय से दी शिकस्त

Yod IQ Or Pimolsri Ilyas Musaev ONE Friday Fights 44 2

योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में इलयास मुसाएव को विभाजित निर्णय से हराकर अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया।

तीनों राउंड में दोनों विरोधियों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार किए, लेकिन योड-आईक्यू के अटैक ज्यादा प्रभावशाली नजर आए। इसके चलते जजों ने फैसला उनके पक्ष में सुनाया।

इस जीत के साथ उनका करियर रिकॉर्ड 118-36 का हो गया है।

पोमपेट ने रिट्टीडेट को तीसरे राउंड में किया ढेर

पोमपेट पीके साइन्चाई ने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में रिट्टीडेट सोर सोमाई को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराने में सफलता पाई।

शुरुआत में रिट्टीडेट ने अच्छे प्रहार किए, लेकिन PK Saenchai Muaythaigym के स्टार ने वापसी करते हुए किक्स और हाथों का अच्छा इस्तेमाल किया। तीसरे राउंड के 1:56 मिनट पर रेफरी के पास फाइट को समाप्त करने के लिए अलावा कोई और रास्ता नहीं था।

इस जीत के साथ पोमपेट का रिकॉर्ड 105-44 का हो गया है।

चलार्मडम पर जीत हासिल कर माइसंगकुम का ONE रिकॉर्ड 4-0 हुआ

माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग और चलार्मडम “किंग स्पीड” नायोकटासाला का सामना 119-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में हुआ

22 वर्षीय स्टार ने शुरुआत से ही चलार्मडम पर अटैक करना शुरु कर दिया। पहले राउंड के 2:54 पर माइसंगकुम ने एक जोरदार बॉडी शॉट लगाकर मैच खत्म कर दिया।

Boxing 3 टीम के स्टार का ONE में रिकॉर्ड 4-0 और करियर रिकॉर्ड 50-16 का हो गया है।

बेंटमवेट मॉय थाई फाइट में थाननगर्न पर भारी पड़े पीमाई

बेंटमवेट मॉय थाई मैच में पीमाई पोर कोबकुएआ और थाननगर्न एफए ग्रुप की टक्कर ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।  

थाननगर्न ने पहले दो राउंड की अच्छी शुरुआत की और विरोधी पर घातक अटैक किए। लेकिन पीमाई ने लेफ्ट हुक मारकर उन्हें दूसरे राउंड में गिरा दिया और उसके बाद एक बार फिर नॉकडाउन करने में कामयाबी पाई। तीसरे राउंड में दोनों तरफ से वार-पलटवार हुए।

दूसरे राउंड में किए नॉकडाउन के कारण पीमाई को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका करियर रिकॉर्ड 46-19 का हो गया है।

गनचाई ने बिनलादिन को हेड किक लगाकर नॉकआउट किया

गनचाई जित्मुआंगनोन का डेब्यू इससे बेहतर शायद नहीं हो सकता था। उन्होंने बिनलादिन सांगमोराकोट को 124-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में शानदार तरीके से मात दी।

22 वर्षीय स्टार ने बिनलादिन के खिलाफ रेंज में आकर एक धमाकेदार हेड किक लगाकर मैच को पहले राउंड में 2:24 मिनट पर फिनिश किया।

इस जीत के साथ Jitmuangnon जिम के स्टार ने अपने रिकॉर्ड को 31-19 कर लिया है।

सुंगप्रब के राइट हैंड ने पेटमुआंगथाई को किया चित

सुंगप्रब लुकपिचिट और पेटमुआंगथाई टीबीएम जिम का सामना 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में हुआ।

पहले राउंड के अंत में Lookpichit टीम के स्टार ने पेटमुआंगथाई को ओवरहैंड राइट लगाकर गिरा दिया था, लेकिन राउंड खत्म होने की घंटी ने उन्हें बचा लिया।

सुंगप्रब ने दूसरे राउंड में राइट हैंड्स जड़कर 2:12 मिनट के समय पर मैच जीता और रिकॉर्ड को 61-15 किया।

अवतार ने वांग को हराकर लगातार तीसरी जीत प्राप्त की

Avatar PK Saenchai Wang Kaifeng ONE Friday Fights 44 21

अवतार पीके साइन्चाई ने ONE Championship में लगातार तीन मुकाबलों में तीसरी जीत पाई, जब बेंटमवेट मॉय थाई फाइट में उनका सामना वांग “लिल स्क्विंटी वांग” काइफेंग से हुआ।

थाई स्ट्राइकर ने पहले राउंड से आत्मविश्वास के साथ थाई स्ट्राइकर का सामना किया। दूसरे राउंड में उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ नजर आया और मौका मिलते ही विरोधी पर एक के बाद एक अटैक किए। उन्होंने तीसरे राउंड में वांग की आक्रामकता का जवाब बॉडी किक्स और दबाव बनाकर दिया। इस कारण उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई।

इस जीत ने 30 वर्षीय स्टार के रिकॉर्ड को 98-42 कर दिया है।

चिचेक की ताकत ने ब्लासी पर जीत दिलाई

फरज़ान चिचेक की ताकत तीन राउंड तक चले बेंटमवेट मॉय थाई मैच में लैनी ब्लासी के खिलाफ जीत की सबसे बड़ी वजह साबित हुई।

ब्लासी पहले राउंड में जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर काफी अच्छे लगे। दूसरे राउंड में टर्किश स्टार ने विरोधी के पंचों को खाया और हेवी हुक्स व ओवरहैंड्स का इस्तेमाल किया। फिर एक एल्बो ने ब्लासी को नुकसान पहुंचा।

चिचेक ने तीसरे राउंड में अच्छे पंच लगाकर जजों को प्रभावित कर जीत हासिल करते हुए रिकॉर्ड को 22-7 पर पहुंचाया।

चीरिनो को हराकर यूली ने अपने ONE रिकॉर्ड को 3-0 किया

लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने पिछले दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली यूली अल्वेस तीसरे मैच में आत्मविश्वास से भरी नजर आईं और स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में चेलिना चीरिनो के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।

चीरिनो ने पहले राउंड में अच्छी काउंटर स्ट्राइक्स और दबाव बनाकर बढ़त हासिल की, लेकिन अल्वेस ने दूसरे राउंड में ताबड़तोड़ स्ट्राइक्स लगाईं। उन्होंने अपनी विरोधी पर एल्बोज़, फ्रंट किक्स और पंचों का इस्तेमाल किया, जो तीसरे राउंड में भी जारी रहा।

विभाजित निर्णय से आई इस जीत के साथ उनका ONE रिकॉर्ड 3-0 और करियर रिकॉर्ड 31-6 का हो गया है।

अली ने मजबूत रेसलिंग गेम के दम पर बियागटन को पछाड़ा

Fritz Biagtan Babar Ali ONE Friday Fights 44 12

बाबर “द फ्लॉगर” अली को दिलचस्प फ्लाइवेट MMA मैच में फ्रिट्ज़ “किड टोरनेडो” बियागटन के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

नॉकआउट आर्टिस्ट बियागटन ने पहले राउंड में अच्छे अटैक कर विरोधी को झकझोर दिया था, लेकिन अफगान स्टार ने दम दिखाते हुए पंचों को सहा और आगे बढ़ते रहे। पहले राउंड को झेलने के बाद दूसरे और तीसरे राउंड में अली ने लय पाई और बियागटन को ग्राउंड पर ले जाकर टॉप पोजिशन से पंच, नीज़ और एल्बो से वार किए।

इस जीत ने अली के करियर रिकॉर्ड को 7-2 कर दिया है।

बुमिना-अंग ने दुरसन को मात्र 23 सेकंड में किया ढेर

कार्लो बुमिना-अंग ने ONE में लगातार तीसरी जीत हासिल की, जब उन्होंने बेंटमवेट MMA मुकाबले में इलयास दुरसन को हराने में सिर्फ 23 सेकंड का समय लिया।

Team Lakay के स्टार ने मैच की पहली घंटी बजने से ही दुरसन पर अटैक कर दिया। उनके राइट हुक से दुरसन नीचे जा गिरे और फिर बुमिना-अंग ने परफेक्ट हुक लगाकर जीत सुनिश्चित की।

29 वर्षीय स्टार ONE में अपने रिकॉर्ड को 3-0 कर गए हैं।

गोमेस ने डेब्यू मैच को जीता

शो के पहले मैच में लिएंड्रो “द मशीन जूनियर” गोमेस और मिलाद होसैनी की भिड़ंत फ्लाइवेट MMA फाइट में हुई। इस मुकाबले को गोमेस ने तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीता।

तीसरे राउंड में “द मशीन जूनियर” ने विरोधी को कोने में ले जाकर हुक्स से जबरदस्त वार किए और रेफरी ने मुकाबले को 2:47 मिनट पर रोक दिया। इस जीत के साथ गोमेस का रिकॉर्ड 5-1 का हो गया है।

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs