ONE Championship में शामिल हुए अपराजित MMA स्टार विली वैन रूयेन, ONE Fight Night 37 में होगा अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव से सामना

WillieVanRooyen 1200X800

अपराजित दक्षिण अफ्रीकी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट विली “वाइट लायन” वैन रूयेन ने आधिकारिक तौर पर ONE Championship को साइन कर लिया है और उनके प्रमोशनल डेब्यू मैच की भी घोषणा कर दी गई है।

शनिवार, 8 नवंबर को 23 वर्षीय स्टार का सामना उज़्बेकिस्तानी सनसनी अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव से ONE Fight Night 37 के फ्लाइवेट MMA मैच में होगा।

वैन रूयेन ने 2023 में प्रोफेशनल करियर शुरु करने के बाद से खुद को अफ्रीका के सबसे बेहतरीन युवा टैलेंट में से एक साबित किया है और वो 7-0 के शानदार रिकॉर्ड के साथ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कदम रखने जा रहे हैं।

“वाइट लायन” ने किकबॉक्सिंग की नींव पर अपने ऑलराउंड MMA खेल का विकास किया है, जो कि उन्हें सभी विभागों में बेहद खतरनाक बनाता है। फिर चाहे बात आए घातक कॉम्बिनेशन जड़ने की या फिर सबमिशन लगाने की।

23 वर्षीय प्रिटोरिया निवासी लगातार चार स्टॉपेज जीत के बाद ONE में आएंगे और इसमें इसी साल आई दो धमाकेदार जीत भी शामिल हैं।

पहले वैन रूयेन ने मई महीने में तेज-तर्रार राइट हैंड की मदद से EFC फ्लाइवेट टाइटल सिर्फ 37 सेकंड में जीता। तीन महीनों के बाद उन्होंने अपने खिताब को रीयर-नेकेड चोक लगाकर कामयाबी से डिफेंड किया।

A-Team Stars में निको मोथाटा की देखरेख में ट्रेनिंग करने वाले दक्षिण अफ्रीकी सनसनी एक खतरनाक फाइटर में तब्दील हो गए हैं, जो जजों तक फैसला न जाने देने का पूरा प्रयास करते हैं।

हालांकि, उनकी शानदार फिनिशिंग की क्षमता की कड़ी टक्कर खोलमिर्ज़ाएव जैसे मजबूत प्रतिद्वंदी के खिलाफ होगी।

खोलमिर्ज़ाएव ने एशिया प्राइमटाइम इवेंट सीरीज़ ONE Friday Fights में अपना नाम बनाया है। उज़्बेक स्टार ने प्रमोशन में फरवरी 2024 में डेब्यू करते हुए तीन धमाकेदार हाइलाइट रील फिनिश अपने नाम किए। फिर उन्हें सितंबर 2024 में निर्णय से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने धमाकेदार वापसी की।

उन्होंने फिर लगातार तीन जीत हासिल कर तत्सुमित्सु वाडा को इस साल जुलाई में सर्वसम्मत निर्णय से हराकर करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

उस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट और ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाई।

अब खोलमिर्ज़ाएव 13-2 के करियर रिकॉर्ड और 92 प्रतिशत के धमाकेदार फिनिशिंग रेट के साथ अपना यूएस प्राइमटाइम डेब्यू करने जा रहे हैं।

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled