टाय रुओटोलो ने मागोमेद अब्दुलकादिरोव पर दमदार जीत दर्ज कर ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया

Tye Ruotolo Magomed Abdulkadirov ONE Fight Night 16 40 scaled

टाय रुओटोलो ने आधिकारिक तौर पर पहले ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रेपलिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में अपना नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज करा लिया है।

शनिवार, 4 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में आयोजित हुए ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में अमेरिकी स्टार ने मागोमेद अब्दुलकादिरोव पर शानदार अंदाज में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

इस को-मेन इवेंट के पहले कुछ मिनटों के दौरान पैरों पर खड़े होकर हाथों से लड़ने के बाद 20 वर्षीय कैलिफोर्निया निवासी ने जम्प करते हुए क्लोज़ गार्ड हासिल किया और फिर पीठ के बल से हमला करना शुरू कर दिया।

अब्दुलकादिरोव का डिफेंस अच्छा था, लेकिन रुओटोलो अंततः पैरों को जकड़ने में सक्षम हुए। अमेरिकी एथलीट ने कुछ समय के लिए लेग लॉक की तलाश की, लेकिन जल्द ही उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल करने के अवसर का फायदा उठाया।

वहां से Atos टीम के प्रतिनिधि ने मैच में आधा समय शेष रहते स्मैश पास का उपयोग करते हुए कुशल गार्ड पासिंग का प्रदर्शन किया और माउंट पोजिशन हासिल की।

Tye Ruotolo Magomed Abdulkadirov ONE Fight Night 16 18

कुछ क्षणों बाद रुओटोलो ने एक आर्म-इन गिलोटीन चोक की बदौलत अपना पहला कैच हासिल किया। इसके बाद उन्होंने अपने रूसी प्रतिद्वंदी को हार की कगार पर पहुंचाने के लिए एक ताकतवर डार्स चोक लगाने का प्रयास किया।

अब्दुलकादिरोव ने उन सबमिशन के प्रयासों का दृढ़ता से बचाव किया और भले ही रुओटोलो ने अपने हमलों को जारी रखा, जिसमें अंतिम सेकंड में एक खतरनाक आर्मबार भी शामिल था। लेकिन 32 वर्षीय दागेस्तानी एथलीट ने अंतिम घंटी तक खुद को जैसे-तैसे बचाए रखा।

10 मिनट के तेज-तर्रार एक्शन के बाद अमेरिकी BJJ युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली, जिससे आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर्स में से एक के रूप में उनकी स्थिति और मजबूत हो गई।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ रुओटोलो ने अपने करियर रिकॉर्ड को 26-9 से सुधार लिया, 50 हजार अमेरिकी डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस अर्जित किया और सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि पहले ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

अब वो अपने जुड़वा भाई लाइटवेट किंग केड रुओटोलो की तरह एक ONE सबमिशन ग्रेपलिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं। एंजेला और क्रिश्चियन ली द्वारा ये उपलब्धि हासिल करने के महज साढ़े चार साल बाद वे ONE वर्ल्ड टाइटल गोल्ड जीतने वाले भाई-बहनों की दूसरी जोड़ी है।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4