जेनेट टॉड ने खतरनाक लीवर शॉट लगाकर होगस्टैड को हराया

Janet Todd Anne Line Hogstad ONE on TNT II 1920X1280 25

ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड ने साल 2021 में लगातार दूसरी ONE Super Series मॉय थाई जीत हासिल कर 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने की ओर एक और कदम आगे बढ़ा दिया है।

गुरुवार, 15 अप्रैल को “ONE on TNT II” में टॉड ने #3 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड को तीसरे राउंड में खतरनाक लीवर शॉट लगाने के बाद हराया।

मैच की शुरुआत में होगस्टैड ने फ्रंटफुट पर रहने की रणनीति अपनाई, वहीं “JT” बैकफुट पर रहकर शॉट्स लगा रही थीं। उन्होंने लो किक्स, जैब्स और स्ट्रेट राइट हैंड्स भी लगाए।

होगस्टैड ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन उनके शॉट्स लैंड नहीं हो पाए। अमेरिकी स्टार अपनी प्रतिद्वंदी के अधिकतर शॉट्स को काउंटर करने में सफल हो रही थीं।

एक समय पर टॉड ने लेफ्ट हुक लगाने के बाद अपने बाएं हाथ से नॉर्वे की स्टार के दायें हाथ को नीचे कर खतरनाक लेफ्ट एल्बो लगाई। इस स्ट्राइक ने दर्शाया कि वो क्यों दुनिया की बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

Janet Todd Anne Line Hogstad ONE on TNT II 1920X1280 27.jpg

दूसरे राउंड में “JT” ने आक्रामक शुरुआत की। ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने पंचिंग कॉम्बिनेशंस लगाकर होगस्टैड को झकझोर दिया था।

टॉड की ओर से लगातार पंच आ रहे थे इसलिए होगस्टैड के पास दूरी बनाए रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था और ना ही वो अमेरिकी स्टार के करीब आ पा रही थीं। जब उन्होंने करीब आने की कोशिश की तो उन्हें पेट के हिस्से पर पुश किक्स का प्रभाव झेलना पड़ा।

लेफ्ट हुक-राइट हाई किक कॉम्बिनेशन के प्रभाव से दूसरे राउंड के अंतिम क्षणों में होगस्टैड का बैलेंस भी बिगड़ा हुआ नजर आया। इससे तय हो चला था कि “JT” को इस मैच में अच्छी बढ़त मिल चुकी है।

Janet Todd Anne Line Hogstad ONE on TNT II 1920X1280 11.jpg

अंतिम राउंड में होगस्टैड ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन उनकी ये आक्रामकता ज्यादा देर नहीं चल सकी। नॉर्वे की एथलीट किक लगाने के लिए आगे आईं, लेकिन टॉड द्वारा अच्छी टाइमिंग के साथ लगाई गई पुश किक के प्रभाव से वो मैट पर जा गिरीं।

“निंजा” एक बार फिर स्टैंड-अप गेम में वापस आईं, लेकिन टॉड के खतरनाक पंच उनका पहले से इंतज़ार कर रहे थे।

“JT” ने उसके बाद जैब लगाया, जिससे होगस्टैड को अपने डिफेंस में हाथ ऊपर करने पड़े। ठीक इसी समय टॉड ने अपनी विरोधी के लीवर पर खतरनाक बॉडी शॉट लगाया, जिससे होगस्टैड अपने घुटने टेकने पर मजबूर हो गईं। मैच तीसरे राउंड में 1 मिनट 36 सेकंड पर तकनीकी नॉकआउट से फिनिश हुआ।

Janet Todd Anne Line Hogstad ONE on TNT II 1920X1280 38.jpg

इस जीत के बाद टॉड का रिकॉर्ड 38-11 का हो गया है और ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल की ओर एक कदम और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT II’ के लीड कार्ड में कामिकुबो और वांग की बड़ी जीत

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800