15 मई को होने वाले The Inner Circle के लिए सुपरलैक Vs. अब्दुल्ला दयाकाएव मॉय थाई मैच की घोषणा

Superlek vs Abdulla Dayakaev scaled

ONE Championship ने शुक्रवार, 15 मई को होने वाले The Inner Circle के लिए एक शानदार मैच का ऐलान किया है, जहां थाई स्ट्राइकिंग मेगास्टार “द किकिंग मशीन” सुपरलैक का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव से होगा।

इस मुकाबले का लाइव प्रसारण मेंबर्स के लिए live.onefc.com पर किया जाएगा।

मॉय थाई के सबसे मशहूर चैंपियंस में गिने जाने वाले सुपरलैक 139-31 के बेहतरीन प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 15-3 के प्रमोशनल रिकॉर्ड के साथ मैच में उतरेंगे।

ONE में 2019 से शामिल सुपरलैक ने खुद को संगठन के सबसे लाजवाब स्ट्राइकर्स में से एक बनाया है। वो दो खेलों, दो डिविजन के वर्ल्ड चैंपियन के साथ-साथ मौजूदा समय में फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन और पूर्व बेंटमवेट मॉय थाई टाइटल विजेता हैं।

30 वर्षीय इकलौते ऐसे फाइटर हैं, जिन्होंने ONE के ऑल-स्ट्राइकिंग मैचों में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को पराजित किया है।

उनके नाम सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पानपयाक जित्मुआंगनोन, पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने, जापानी मेगास्टार टकेरु सेगावा और ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी पर बड़ी जीत हैं।

उन्हें अपनी शानदार तकनीकी स्किल्स व फाइट आईक्यू के लिए जाना जाता है और दमदार राइट किक्स की वजह से उन्हें निकनेम “द किकिंग मशीन” मिला है। ONE के शुरुआती 16 में से 15 मैचों में उन्हें जीत मिली।

हालांकि, आखिरी दो मुकाबलों में उन्हें हार देखने पड़ी, जिसमें अनाने के खिलाफ आई मॉय थाई हार और युकी योज़ा से किकबॉक्सिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा।

उनके सामने रूसी फिनिशर होंगे, जो कि इस दिग्गज की वापसी में बाधा बन सकते हैं।

दागेस्तान से आने वाले और फिलहाल पटाया में ट्रेनिंग कर रहे दयाकाएव ने करियर में 15-3 का लाजवाब रिकॉर्ड बनाया है। वहीं संगठन में उनके नाम 8-2 का रिकॉर्ड, जिसमें छह जीत फिनिश से आई हैं।

उन्होंने ONE Friday Fights में 2023 में अपना डेब्यू करते हुए लगातार चार जीत दर्ज कीं और फिर करीबी मैच में हार मिली। उसके बाद दयाकाएव ने फिर से चार जीत अपने नाम कीं और छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता।

अपने हालिया मैच में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। जनवरी में रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने उन्हें दूसरे राउंड में नॉकआउट से हराया और आगे चलकर थाई स्टार ने अनाने को पराजित कर ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।

अब दोनों ही स्ट्राइकर्स जीत की तलाश में हैं और इसके लिए पूरी ताकत लगा देंगे। 15 मई के इस धमाकेदार मैच को देखना न भूलें।

न्यूज़ में और

Superbon Vs. Liu Mengyang 1 scaled
Superlek vs Abdulla Dayakaev scaled
Dzhabir Dzhabrailov Chase Mann ONE Fight Night 42 8 scaled
ChaseMann DzhabirDhabrailov SplitScreen 1200X800
RegianEersel RungraweeSitsongpeenong 1920X1280 scaled
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 132 scaled
kadetets
ONE Fight Night 43 – Bantamweight Muay Thai 2 (4)
Nicolas Vigna Dzhabir Dzhabrailov ONE Fight Night 32 25 scaled
Tomyamkoong Bhumjaithai Bejenuta Maximus ONE Friday Fights 149 5 scaled
Kaotaem Fairtex Xavier Gonzalez The Inner Circle April 3 11 scaled
KaotaemFairtex XavierGonzalez 1920X1280 Faceoff