ONE Friday Fights 45 में सेन का पहले राउंड में नॉकआउट, अपिसिट का दमदार प्रदर्शन

Soner Sen Otop Or Kwanmuang ONE Friday Fights 45 7

ONE Championship ने साल खत्म होने से पहले शानदार शो का आयोजन किया।

शुक्रवार, 15 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एशियाई प्राइमटाइम पर हुए ONE Friday Fights 45 में वर्ल्ड क्लास मार्शल आर्टिस्ट्स ने शानदार प्रदर्शन किया।

9 मॉय थाई और दो MMA मुकाबलों में बेहतरीन एक्शन देखने को मिलेगा। आइए नजर डालते हैं कि इस बार के शो में क्या-क्या देखने को मिला।

सेन ने ओटॉप को पहले राउंड किया पराजित

मेन इवेंट में हुए बेंटमवेट मॉय थाई मैच में सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन ने ओटॉप ओर क्वानमुआंग को पहले राउंड में नॉकआउट किया।

ओटॉप ने पहले ही मिनट में नॉकडाउन स्कोर किया, लेकिन टर्किश स्टार ने आक्रामक अंदाज में वापसी की। उनका राइट हैंड ओटॉप के जबड़े पर लगा और मैच वहीं समाप्त हो गया क्योंकि Sor Sommai टीम के प्रतिनिधि अपने पैरों पर नहीं खड़े हो पाए।

इस तरह सेन ने पहले राउंड में 1:47 मिनट पर जीत हासिल की और अपने करियर रिकॉर्ड को 20-7 और ONE रिकॉर्ड को 2-0 किया।

चार्टपयाक के लेफ्ट हुक से डबडैम 60 सेकंड में ही ढेर

चार्टपयाक सकसाटून और डबडैम पोर टोर टोर थोंगटावी के बीच हुआ 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच सिर्फ एक मिनट ही चल पाया।

25 वर्षीय स्टार ने डबडैम को एक घातक लेफ्ट नी लगाकर गिराया। फिर उन्होंने लेफ्ट हुक जड़कर मैच को अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ उनका करियर रिकॉर्ड 61-15 का हो गया है।

पेटासुआ ने पहले ही राउंड में सिंहमनी का काम किया तमाम

पेटासुआ सीओपल इससे अच्छे ONE Championship डेब्यू मैच की कल्पना नहीं कर सकते थे, जैसा उन्होंने 120-पाउंड कैचवेट मैच में सिंहमनी सुरासकमोंत्री के खिलाफ किया।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के जबड़े पर लेफ्ट हुक लगाकर उन्हें मैट पर ढेर कर दिया।

ये नॉकआउट जीत पहले राउंड में 1:14 मिनट पर आई और 19 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड अब 51-8-2 पर पहुंच गया है।

चार्ली ने डेब्यू मैच में सिलापेट को पराजित किया

चार्ली सिंघा माविन और सिलापेट पोर पेटकाइकेउ ने 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच के दौरान डेब्यू करते हुए एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार किए। चार्ली का बॉडी-हेड कॉम्बिनेशन उनके विरोधी पर पड़ा और मैच दूसरे राउंड में 2:28 मिनट पर खत्म हो गया।

इस दमदार जीत ने उनके रिकॉर्ड को 43-13-1 कर दिया है।

जाओइन्सी ने 3 राउंड के कड़े मैच में रटचामोंगकोल को हराया

लगातार बनाए गए दबाव की वजह से जाओइन्सी पीके साइन्चाई, रटचामोंगकोल मेथोंगबेरसाइकिल के खिलाफ 118-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

दमदार जीत की वजह से अब PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि का रिकॉर्ड 71-29-1 का हो गया है।

अपिसिट ने स्ज़ाना को कड़े मैच में निर्णय से दी शिकस्त

Apisit Fairtex Patrik Szana ONE Friday Fights 45 25

अपिसिट फेयरटेक्स और पैट्रिक स्ज़ाना ने 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में एक दूसरे पर जमकर अटैक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन अंत में तीनों जजों ने अपिसिट के पक्ष में सर्वसम्मत फैसला सुनाया।

इस तरह 35 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड अब 156-32-3 का हो गया है।

एल हलाबी ने योडथोंगथाई के खिलाफ 3 राउंड तक दिखाया दम

डेब्यू मैच में हारने के बाद ओमार “आयरनसाइड” एल हलाबी ने शानदार वापसी करते हुए योडथोंगथाई सोर सोमाई को 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पराजित किया।

एल हलाबी ने मैच के दौरान अपने विरोधी पर खूब सारे अटैक किए और दूसरे राउंड में नॉकआउट भी अर्जित किया। तीन राउंड के कड़े एक्शन के बाद जजों ने उनके पक्ष में बहुमत निर्णय से फैसला सुनाया।

जीत के बाद हलाबी का करियर रिकॉर्ड 21-6-2 का हो गया है।

जरुआदसक और काबुतोव के बीच करीबी मुकाबला

Jaruadsuk Sor Jor Wichitpadriew Sherzod Kabutov ONE Friday Fights 45 29

जरुआदसक सोर जोर विचिटपाड्रिउ ने अपने डेब्यू मैच में शेरज़ोद “लॉयन” काबुतोव के खिलाफ बहुत ही करीबी अंतर से जीत हासिल की।

काबुतोव ने पहले राउंड में आराम से विरोधी की किक्स को हेवी बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन से काउंटर किया, लेकिन थाई एथलीट के पंच ज्यादा सटीक थे। जरुआदसक ने दूसरे राउंड में अधिक स्ट्रेट लेफ्ट लगाए। वहीं तीसरे राउंड में दोनों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा।

तीन राउंड के बाद दो जजों ने जरुआदसक के पक्ष में फैसला सुनाया और वो विभाजित निर्णय से विजयी रहे। इस कारण उनका रिकॉर्ड अब 76-5-10 का हो गया है।

डी वारा पर भारी पड़े काराबाग

फेदरवेट मॉय थाई मैच में टर्किश स्टार फुरकान काराबाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेब्यू कर रहे स्टार लॉरेंज़ो डी वारा को शिकस्त दी।

दूसरे राउंड में 25 वर्षीय स्टार ने डी वारा को तीन बार नॉकडाउन किया और उस कारण मैच तकनीकी नॉकआउट से खत्म हुआ।

ये फिनिश दूसरे राउंड में 2:00 मिनट पर आया और काराबाग का रिकॉर्ड अब 27-8 का हो गया है।

सुलेमानोव ने तोक्तोरोव पर शानदार सबमिशन से जीत हासिल की

फ्लाइवेट MMA फाइट में सुलेमान “सुल्तान” सुलेमानोव ने नूरसुल्तान तोक्तोरोव पर दूसरे राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की।

दूसरे राउंड में उन्होंने तोक्तोरोव पर गिलोटीन चोक लगाकर सबमिशन हासिल किया और अपने करियर रिकॉर्ड को 10-0 पर पहुंचाया।

धांत पर भारी पड़े खान

इस्माइल “द वॉलकेनो” खान और रबिंद्र धांत ने फ्लाइवेट MMA मैच में तीन राउंड तक एक दूसरे को छकाया, लेकिन जीत खान को जीत सर्वसम्मत निर्णय से हासिल हुई।

इस जीत के दम पर खान का रिकॉर्ड अब 7-0 का हो गया है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.