ONE Friday Fights 38 में मुसाएव की शानदार जीत, टुपिएव और योडफुपा का धमाकेदार मुकाबला

Otop Or Kwanmuang Ilyas Musaev ONE Friday Fights 38 29

शुक्रवार, 27 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की ONE Friday Fights 38 के साथ लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी हुई।

11 मॉय थाई और MMA फाइट्स ने शुरुआत से लेकर अंत तक फैंस का खूब मनोरंजन किया, जिसमें युवा और उभरते हुए स्टार्स ने अपनी पूरी ताकत लगा दी।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए इवेंट के एक्शन में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़िए।

मुसाएव ने ओटॉप को पहले राउंड में नॉकआउट किया

https://www.instagram.com/p/Cy6MedzOGV9/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

जब थाईलैंड के दो टॉप मॉय थाई जिम अपने प्रतिनिधियों को फाइट के लिए भेजते हैं तो मुकाबला कुछ ऐसा होता है, जैसे मेन इवेंट में देखने को मिला।

Team Mehdi Zatout के इलयास मुसाएव का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में ओटॉप ओर क्वानमुआंग से हुआ और फाइट का नतीजा पहले ही राउंड में आ गया।

मुसाएव ने अपने थाई प्रतिद्वंदी पर स्पिनिंग एल्बो अटैक किया और 8-काउंट के लिए मजबूर किया, लेकिन ओटॉप रेफरी के काउंट के जवाब देकर खड़े होने में कामयाब रहे। कुछ देर बाद मुसाएव ने ओटॉप पर एक जबरदस्त ओवरहैंड राइट लगाया और वो रिंग के कॉर्नर में जा गिरे। रेफरी ने पहले राउंड के 2:59 मिनट पर मुकाबला समाप्त कर दिया।

ये 21 वर्षीय रूसी स्टार के प्रोफेशनल करियर की 10वीं जीत रही।

चोरफाह को पोमपेट पर मिली लगातार दूसरी जीत

https://www.instagram.com/p/Cy6JIk3uduR/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

ONE Friday Fights 31 में चोरफाह टोर सांगटीनोई ने पोमपेट पीके साइन्चाई के खिलाफ जीत हासिल की थी और इस बार हुए 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में भी ऐसा ही किया।

थाई स्ट्राइकर्स ने पहले राउंड में एक दूसरे पर वार किए और दूसरे व तीसरे राउंड में एक्शन में ज्यादा तेजी देखने को मिली। चोरफाह ने पोमपेट को दूसरे राउंड में नॉकडाउन कर दिया था, लेकिन उनके विरोधी आगे डटे रहे।

तीसरे राउंड में दोनों ने एक दूसरे पर जमकर वार किया ताकि फाइट में बढ़त बनाई जा सके, अंत में चोरफाह को अपने प्रदर्शन के लिए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई और उन्होंने अपने रिकॉर्ड को 103-45 का कर लिया है।

सिंगडोमथोंग ने इरविन को तगड़ी स्ट्राइकिंग फाइट में दी मात

https://www.instagram.com/p/Cy6G1Kyuw3L/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग और स्टीफन इरविन 127-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में उतरे और गजब का प्रदर्शन कर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सिंगडोमथोंग ने पहले राउंड में हाथों की ताकत का इस्तेमाल करते हुए दो बार नॉकडाउन हासिल किया। “एल मेटाडोर” ने दूसरे और तीसरे राउंंड में वापसी की और आगे बढ़कर बॉडी अटैक किए।

आखिर में सिंगडोमथोंग द्वारा पहले राउंड में किए गए दो नॉकडाउन उनकी जीत के लिए काफी थी और बहुत निर्णय से विजयी बने। 26 वर्षीय फाइटर का रिकॉर्ड अब 79-18 का हो गया है और ONE में अपराजित हैं।

पुएंगलुआंग ने सोनराक को दूसरे राउंड में नॉकआउट का स्वाद चखाया

https://www.instagram.com/p/Cy6E9UjOdux/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

पुएंगलुआंग बानराम्बा ने दूसरे राउंड के 16 सेकंड पर सोनराक फेयरटेक्स को एक बेहतरीन राइट हैंड लगाकर डिविजन को सावधान कर दिया।

इससे पहले बानराम्बा ने सोनराक पर लेफ्ट और राइट पंच लगाए। सोनराक अपने प्रतिद्वंदी के अटैक्स से बचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वो उनपर कोई खास अटैक नहीं कर पाए।

Fairtex टीम के प्रतिनिधि को एक ताबड़तोड़ स्ट्रेट राइट पंच का शिकार होना पड़ा और मुकाबला वहीं खत्म हो गया। इस जीत के साथ पुएंगलुआंग का ONE रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है और उन्होंने अपने ओवरऑल रिकॉर्ड को 62-5 का कर लिया है।

पेटगारफील्ड और नमपंगना ने एक यादगार मुकाबला पेश किया

https://www.instagram.com/p/Cy6CWstO7UL/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

लुम्पिनी स्टेडियम कई यादगार और ऐतिहासिक फाइट्स का साक्षी बना है। अब इस सूची में पेटगारफील्ड जित्मुआंगनोन और नमपंगना ईगलमॉयथाई की 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट भी शामिल हो गई है।

थाई प्रतिद्वंदियों ने मुकाबले की घंटी बजते ही एक दूसरे पर करारे प्रहार करने शुरु कर दिए, दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।

तीसरे राउंड में भी पहले दो राउंड की तरफ एक्शन जारी रहा, लेकिन पेटगारफील्ड द्वारा किए गए अटैक्स की वजह से तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। ये 21 वर्षीय स्टार के करियर की 57वीं जीत रही।

योडसिंगडैम ने चलावन पर नॉकआउट स्कोर किया

https://www.instagram.com/p/Cy5_Ry6OgaZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में 16 वर्षीय सनसनी योडसिंगडैम कीटखमटोर्न ने शानदार अंदाज में डेब्यू करते हुए चलावन एनगोरबांगकापी को मात दी।

युवा स्टार ने खतरनाक बॉक्सिंग दिखानी शुरु की और लगातार तीन नॉकडाउन हासिल किए। तीसरा नॉकडाउन शुरुआती राउंड के 1:45 सेकंड पर आया, जिसके बाद बाउट खत्म हो गई।

इस धमाकेदार जीत के बाद योडसिंगडैम पर रिकॉर्ड 23-3 का हो गया है और उन्होंने खुद को स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन के लिए बड़ा खतरा साबित कर दिया है।

योडफुपा पर भारी पड़े टुपिएव

Yodphupa Wimanair Mavlud Tupiev ONE Friday Fights 38 11

एक अहम मुकाबले में मावलद टुपिएव और योडफुपा विमानायर ने एक दूसरे का सामना तीन राउंड तक किया, लेकिन अंत में टुपिएव बहुमत निर्णय से विजेता बने।

इस बेंटमवेट मॉय थाई फाइट में सब कुछ देखने को मिला। दोनों ने एक दूसरे पर गजब के हमले किए, पास आकर एक दूसरे को परखा और यहां तक कि दूसरे राउंड में टुपिएव ने नॉकडाउन भी स्कोर किया।

19 वर्षीय स्टार ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया और अपने विरोधी पर अटैक करने लग गए। अंत में तीन में से दो जजों ने टुपिएव के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका रिकॉर्ड 44-8 का हो गया है।

किटानो ने कुटुकचु के लेट अटैक से बचकर निर्णय से जीत की हासिल

https://www.instagram.com/p/Cy56SqKuKa_/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

काटसुकी किटानो और हलील कुटुकचु ने ONE फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले में पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अंत में जीत किटानो के हाथ लगी।

किटानो ने शुरुआत से ही अच्छी स्ट्राइक्स लैंड कराईं। दूसरे राउंड में भी जापानी स्ट्राइकर की स्ट्राइक्स दमदार रहीं और उनकी बॉडी किक्स अच्छी तरह से लैंड हो रही थीं।

तीसरा राउंड कुटुकचु के नाम रहा और 31 वर्षीय स्टार ने किटानो को बैकफुट पर रखा, लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था। डेब्यू कर रहे किटानो को जीत मिली और उनका रिकॉर्ड 25-10 का हो गया है।

ब्लासी ने नोंथाकिट को तीसरे राउंड में स्टॉपेज से हराया

https://www.instagram.com/p/Cy53wFcOpNL/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

युवा सनसनी लैनी ब्लासी ने बेंटमवेट मॉय थाई फाइट में नोंथाकिट टोर मोरश्री के खिलाफ अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

19 वर्षीय स्टार ने पहले राउंड में आक्रामक शुरुआत की, मगर उन्हें अपने थाई प्रतिद्वंदी के प्रहारों का सामना करना पड़ा। ब्लासी ने दूसरे और तीसरे राउंड में अच्छी वापसी करते हुए एल्बोज़ और पंच लगाए, जिसकी वजह से नोंथाकिट को चोट पहुंची।

इसी कारण इटालियन स्टार को तीसरे राउंड के 55 सेकंड पर फिनिश हासिल हुआ। ONE में हासिल की गई पहली जीत के बाद ब्लासी का रिकॉर्ड 26-5 का हो गया है।

एबेलार्डो ने शाहरुरामज़ानोव के खिलाफ वापसी कर जीत हासिल की

https://www.instagram.com/p/Cy502B0O2zj/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

146.8-पाउंड कैचवेट MMA फाइट में जॉर्जी “टाइगर” शाहरुरामज़ानोव को मार्क “टायसन” एबेलार्डो ने हराते हुए दोनों घुटने के बल बैठकर भावुक होकर जीत की खुशी जाहिर की।

मुकाबले के शुरुआती 9 मिनटों में कीवी-फिलीपीनो फाइटर को शाहरुरामज़ानोव ने जकड़ा हुआ था। पहले और दूसरे राउंड में रूसी स्टार ने स्पिनिंग बैक किक लगाकर प्रतिद्वंदी को ग्राउंड पर लाने की कोशिश की।

एबेलार्डो ने वापसी कर विरोधी को लेफ्ट हुक जड़ा। इसके बाद Fairtex Training Center के प्रतिनिधि ने दूसरे राउंड के 4:43 मिनट पर मुकाबले को तकनीकी नॉकआउट से खत्म कर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने अपने MMA करियर की 22वीं जीत हासिल की।

बियागटन ने भारद्वाज को पहले राउंड में हराया

https://www.instagram.com/p/Cy5y0sEudKZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

फ्रिट्ज़ बियागटन ने शानदार अंदाज में ONE Friday Fights 38 की शुरुआत की, जब उन्होंने फ्लाइवेट MMA फाइट में दीपक भारद्वाज को ढेर कर दिया। 

“किड टोरनेडो” मैच की घंटी बजते ही अपने प्रतिद्वंदी की ओर बढ़े और उन पर स्ट्राइक्स और क्लिंच के जरिए दबाव बनाना शुरु कर दिया। भारद्वाज ने टेकडाउन का प्रयास किया, जिसे बियागटन ने अच्छे से डिफेंड किया और यहीं से फिनिश की नींव पड़ी।

बियागटन ने Bali MMA टीम के प्रतिनिधि की पसलियों पर घुटने से वार किया, भारद्वाज पीछे गए और फिर फिलीपीनो फाइटर ने घातक लेफ्ट हैंड जड़ा। रेफरी को यहीं पर मुकाबला समाप्त करना पड़ा।

ये बियागटन का ONE में लगातार दूसरा फिनिश रहा और उनका रिकॉर्ड 6-1 का हो गया है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.