ONE Friday Fights 46 में रिवर डैज़ के खिलाफ वापसी करेंगे सेकसन

Seksan Or Kwanmuang Karim Bennoui ONE Fight Night 16 50 scaled

चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सेकसन ओर क्वानमुआंग साल के आखिरी इवेंट ONE Friday Fights 46: Tawachai vs. Superbon में जीत के साथ 2023 का शानदार अंत करना चाहेंगे।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” 22 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई स्टार रिवर डैज़ के खिलाफ वापसी करने जा रहे हैं।

कभी ना हार मानने वाला जज्बा और लगातार आक्रामकता अपनाने की वजह से सेकसन सबसे दिलचस्प मॉय थाई फाइटर्स में से एक बन गए हैं।

उन्होंने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में लगातार पांच जीत दर्ज करने के बाद अगस्त महीने में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था।

34 वर्षीय स्टार ने उसके बाद मलेशियाई-ईरानी स्ट्राइकर अमीर नासेरी को सितंबर में हुए एक जबरदस्त मैच में पराजित किया और फिर इसी महीने करीम बेनौई को हराकर करियर की 200वीं जीत हासिल की थी।

अब थाई दिग्गज अपने रिकॉर्ड ONE को आगे बढ़ाने के लिए उतरेंगे, लेकिन उनके सामने डैज़ के रूप में एक कड़ी चुनौती होगी।

30 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई स्टार का मॉय थाई और किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 33-1-1 का है। इस साल जून में हुए प्रोमोशनल डेब्यू में उन्हें सिल्वियू वितेज़ के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन फिर सितंबर में नोंथाकिट टोर मोरश्री के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर वापसी की।

140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में डैज़ की नजरें सेकसन को ONE में उनकी पहली हार दिलाने पर होंगी।

ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon से जुड़ी खबरों और घोषणाओं के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800