ONE Friday Fights 93 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

2002

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से नए साल के मार्शल आर्ट्स एक्शन की शुरुआत करने के लिए तैयार है।

10 जनवरी को एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले ONE Friday Fights 93 में 12 मॉय थाई और MMA फाइट्स देखने को मिलेंगी, जिसमें शामिल दो दर्जन फाइटर्स 1 लाख यूएस डॉलर्स के ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट को पाने के लिए प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगचाई चानेडोनमुएंग का सामना एक धमाकेदार स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में युवा सनसनी रमादान ओन्दाश से होगा। कोंगचाई अपने जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे तो वहीं ओन्दाश की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

इसके अलावा कार्ड में वोरापोन कियटचैटचानन और सोनेर सेन के बीच एक शानदार मुकाबला होगा, जिसके यादगार रहने की पूरी उम्मीद है। वहीं फैंस को लेबनानी स्ट्राइकर अब्दल्लाह ओन्दाश की वापसी देखने को मिलेगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


स्ट्रॉवेट मॉय थाई
रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश ने कोंगचाई चानेडोनमुएंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
142 LBS मॉय थाई
सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन ने वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
130 LBS मॉय थाई
सटांगथोंग चोर हापयाक ने माएमोट सोर सलाचीप को बहुमत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
थॉ लिन टेट ने योडकिटी फिएटपाथुम को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:39 मिनट में
127 LBS मॉय थाई
रॉकी वोर वंटावी ने चाली सिंघा माविन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:33 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
पेटनिनमुंगकोर्न कैप्टनकेनबॉक्सिंग ने रिफदीन मसदोर को बहुमत निर्णय से हराया
126 LBS मॉय थाई
अब्दल्लाह ओन्दाश ने पेटलमपन मुआदाब्लमपंग को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:07 मिनट में
118 LBS मॉय थाई
ताहानेक नायोकटासाला ने आंद्री मेज़ेंट्सेव को विभाजित निर्णय से हराया
101 LBS मॉय थाई
इसले एरिका बोमोगाओ ने रैन लोंगशु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
120 LBS मॉय थाई
हारयुकी टनिटसु ने थाईलैंडलैक सोर रंगसैक को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:49 मिनट में
176 LBS MMA
झाबिर झाब्रेलोव ने खुसान उराकोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:47 मिनट में
फेदरवेट MMA
नाचिन “समुराई” सैट ने ओह “मॉन्स्टर” सु ह्वान को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - तीसरे राउंड के 3:42 मिनट में

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800