ONE Friday Fights 85 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Yodlekpet ONE Friday Fights 85

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की 12 धमाकेदार मॉय थाई और MMA मैचों के साथ एशिया प्राइमटाइम पर वापसी होने जा रही है।

1 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Friday Fights 85 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें शामिल मार्शल आर्ट्स स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर्स का ग्लोबल रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडलैकपेट ओर अटचारिया का सामना साथी नॉकआउट आर्टिस्ट पुएंगलुआंग बानराम्बा से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा। योडलैकपेट का लक्ष्य अपने करियर की 90वीं जीत हासिल करने पर है तो वहीं पुएंगलुआंग की कोशिश दोबारा जीत की लय बरकरार रखने की होगी।

वहीं एक अन्य अहम मुकाबले में रंगरावी सिटसोंगपीनोंग 205वीं बार फाइट करने के लिए रिंग में उतरेंगे। उनकी टक्कर WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जॉर्ज जार्विस से होने जा रही है, जो कि छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीतने के लिए दमखम लगा देंगे।

इसके अलावा अपराजित 21 वर्षीय म्यांमार के थॉ लिन टेट, 19 वर्षीय थाई स्ट्राइकर जूनियर फेयरटेक्स, चीनी स्टार वेई ज़िचिन और अज़रबैजानी फाइटर सुलेमान सुलेमानोव वीकली इवेंट सीरीज में दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया ने पुएंगलुआंग बानराम्बा को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:52 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
अकिफ “किंग” गुलुज़ादा ने सामिंगडम लुकसुआन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:41 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
ब्राजील एक्मुआंगनोन ने थॉ लिन टेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
132 LBS मॉय थाई
पेटथुआहिन जित्मुआंगनोन ने पेटसिमोक पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
टोयोटा ईगलमॉयथाई ने डेटचानन वोर वियांगसा को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:37 मिनट में
127 LBS मॉय थाई
लेकला बीएस मॉय थाई ने सुएआखाओ सोर नारुएमोन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:47 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस ने रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:15 मिनट में
126 LBS मॉय थाई
टकुमा ओटा ने वेई “द ग्रेट सेज” ज़िचिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
116.4 LBS मॉय थाई
जूनियर फेयरटेक्स ने फ्लोरेंसिया “लियोना” ग्रीको को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
रॉबसन “द मंकी किंग” डी ओलिवियरा ने जेसन “डुमागमांग वॉरियर” मिरालपेज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
इवान “किलर व्हेल” बोंदरचक ने सुलेमान “सुल्तान” सुलेमानोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
टोमोकी साटो ने ओमार द्रिसी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:05 मिनट में

न्यूज़ में और

Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 75 scaled
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage