ONE Friday Fights 66 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Kongchai AkramHamidi 1920X1280

ONE Championship जून महीने की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार है।

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन शुक्रवार, 7 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से डबलहेडर इवेंट की शुरुआत करेगा।

एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 66 में 24 अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर्स ONE के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए अपने-अपने मैचों को जीतने उतरेंगे।

मेन इवेंट मैच में Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगचाई चानेडोनमुएंग का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार अकरम हमीदी से होगा।

इसके अलावा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के ट्रेनिंग पार्टनर सेकसन फेयरटेक्स की लुम्पिनी की रिंग में वापसी होगी। रूस के ईवजेनी एंटोनोव MMA में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे तो वहीं Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन खुनसुएक सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू करेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


स्ट्रॉवेट मॉय थाई
अकरम “ला पेपिते” हमीदी ने कोंगचाई चानेडोनमुएंग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:41 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
रैम्बोंग सोर थेरापैट ने मुआंगलाओ कियटोंगयोट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
127 LBS मॉय थाई
काओटाएम फेयरटेक्स ने वानपडेज लुकसुआन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:14 मिनट में
121 LBS मॉय थाई
अटाचाई केलास्पोर्ट ने पोये अदसानपटोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
134 LBS मॉय थाई
पेटचुआनचोम चोर हापयाक ने सिंगुडॉन डेटपेटसिटथोंग को विभाजित निर्णय से हराया
113 LBS मॉय थाई
रोलेक्स वोर पान्यावाई ने सिटरैक पोर पेडंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
149.8 LBS मॉय थाई
योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने मावलद टिफियेव को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:58 मिनट में
157 LBS मॉय थाई
खुनसुएक सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप ने थॉ थिट विन हलेंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सेकसन फेयरटेक्स ने अमिल “द प्रॉब्लम” शाहमारज़ादे को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
मियाओ एओकी ने शिंगो शिबाता को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:21 मिनट में
161 LBS MMA
ईवजेनी एंटोनोव ने इस्लाम “कैनिबल” कुकाएव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 4:50 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
टोरेप्ची डोंगक ने हिरोटो मसुडा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 4:39 मिनट में

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800