ONE Friday Fights 54 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

AslamjonOrtikov WatcharaphonSinghaMawynn 1920X1280

पिछले हफ्ते मध्य पूर्व में ऐतिहासिक इवेंट के आयोजन के बाद ONE Championship की मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में धमाकेदार डबलहेडर के साथ वापसी होने जा रही है।

एक्शन की शुरुआत एशियाई प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाली वीकली सीरीज के ONE Friday Fights 54 से होगी, जिसे 8 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

मेन इवेंट में दो 21 वर्षीय नॉकआउट आर्टिस्ट्स दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भिड़ेंगे। थाई सनसनी वटचाराफोन सिंघा माविन का सामना अपराजित उज़्बेकिस्तानी वॉरियर असलमजोन ओर्तिकोव से होगा।

13 मैचों वाले कार्ड में Road to ONE: Thailand विजेता सेलेस्ट हैनसेन, उभरते हुए नॉकआउट आर्टिस्ट सुरियानलैक पोर येनयिंग और अपराजित MMA स्टार्स इस्माइल खान, य्रिसकेल्दी दुइशीव और सांझार ज़किरोव की वापसी देखने को मिलेगी। इसके अलावा ब्रिटिश स्ट्राइकर जॉर्ज मौज़ाकिटिस अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू करेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


129 LBS मॉय थाई
असलमजोन ओर्तिकोव ने वटचाराफोन सिंघा माविन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
132 LBS मॉय थाई
पोमपेट पोंगसुफान पीके ने सुरियानलैक पोर येनयिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
112 LBS मॉय थाई
टुबटिमथोंग इंगफाहोटलउबोन ने खुनसुक सोर डेचापैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
112 LBS मॉय थाई
पेटबनराई सिंघा माविन ने पेट्रिट नोखाओ कोरमोर11 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
118 LBS मॉय थाई
माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग ने जाओइन्सी पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
117 LBS मॉय थाई
योडोई केउसमरिट ने नोंगचैम्प लकीबुनथर्न्ग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:22 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
फरज़ान चिचेक ने जॉर्ज मौज़ाकिटिस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
फ्रांसिस्का “मिस स्कारफेस” वेरा ने सेलेस्ट हैनसेन को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
य्रिसकेल्दी “किर्गीज़ फिनिशर” दुइशीव ने इस्माइल “द वॉलकेनो” खान को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:30 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
पेटलमपन मुआदाब्लमपंग ने हिरोटो सामेशिमा को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:39 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
रुस्तम “टोमाहॉक” यूनुसोव ने रामू अराया को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
143 LBS मॉय थाई
नोंथाकिट टोर मोरश्री ने कोकी “बज़ूका कोकी” साइटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव ने रयोसुके होंडा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 3:35 मिनट में

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800