ONE Friday Fights 148 मेन इवेंट रिजल्ट: कोंगचाई ने कड़े मैच में मेहरदाद खानज़ादेह को पराजित किया
कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने 27 मार्च को एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित हुए ONE Friday Fights 148 के स्ट्रॉवेट मॉय थाई मेन इवेंट में मेहरदाद “ब्लैक वुल्फ” खानज़ादेह को सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता पाई।
पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को खानज़ादेह से शुरुआती दबाव महसूस करना पड़ा, जो कि पावरफुल पंच और किक्स लगा रहे थे। इसके बावजूद कोंगचाई ने जवाबी हमलों में कोई कमी नहीं आने दी।
उन्होंने 24 वर्षीय स्टार के कड़े प्रहारों का अच्छे से जवाब दिया और दोनों ही स्टार्स ने पहले राउंड के अंत में बेहतरीन शॉट्स लगाए। दूसरे राउंड में भी नजारा कुछ ऐसा ही रहा और कोंगचाई ने अधिक आक्रामकता दिखाई।

Tor Sangtiennoi के स्टार ने अपने विरोधी का रिंग में पीछा किया और जान-बूझकर करीब आने की वजह से काउंटर अटैक झेले। दोनों ने करीब रहकर वार किए और इस राउंड में कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।
तीसरे और अंतिम राउंड में कोंगचाई ने सिर और बॉड़ी पर आठ पंच लगाए। वहीं Sor Dechapan के स्टार ने इन वार को झेलने के बाद किक्स, स्पिनिंग एल्बो और स्पिनिंग बैक किक से राउंड का अंत किया।
अंत में नौ मिनट के एक्शन के बाद तीनों जजों ने कोंगचाई के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका रिकॉर्ड अब 78-16 हो गया है।
ONE Friday Fights 148 के नतीजे:
- कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने मेहरदाद खानज़ादेह को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
- डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन ने वैलेरी स्ट्रंगारी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- सुपरजेंग टीडेड99 ने प्रोमपडेज एनएफ लुकसुआन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
- अहद वार्घेियान ने होर्गे पास्टर को दूसरे राउंड में 1:07 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फेदरवेट)
- क्रुंगथाई टोरफनफार्म ने बिनलादिन सांगमोराकोट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
- साटोर रिज़ोएव ने फिलिपे सिल्वा को विभाजित निर्णय से हराया (MMA – फ्लाइवेट)
- नोंगफाहसाई टॉप पीके साइन्चाई ने वांग जी चिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
- शोटा टाकेज़ो ने शेंग यी यैंग को विभाजित निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
- रनमा ने वेलिहान पालिट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)