ONE Fight Night 42 मेन इवेंट रिजल्ट: झाबिर झाब्रेलोव ने चेज़ मैन को नॉकआउट कर परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार रखा
झाबिर झाब्रेलोव ने साबित कर दिया कि क्यों वो वेल्टरवेट MMA डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर हैं, जब उन्होंने ONE Fight Night 42 के मेन इवेंट के पहले राउंड में चेज़ “मैनिमल” मैन को लेफ्ट हुक और फिर ग्राउंड एंड पाउंड के दम पर पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया।
इस शानदार इवेंट का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया। इसमें शुरुआत से लेकर लेकर अंत तक जोरदार एक्शन देखने को मिला।
दो अपराजित वेल्टरवेट के बीच मेन इवेंट मैच का विजेता दो डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिताबी मैच के करीब पहुंचने की फिराक में था। फाइट की शुरुआत से अमेरिकी स्टार ने दबदबा बनाने का प्रयास किया।
मैन सिंगल-लेग टेकडाउन कर 21 वर्षीय टर्किश विरोधियों को रिंग की रस्सियों की ओर ले गए और गति को अपने नियंत्रण में रखा।
झाब्रेलोव अपने पैरों पर खड़े हुए और उसके बाद 29 वर्षीय अमेरिकी स्टार ने एक शॉर्ट राइट हैंड से विरोधी को मैट पर गिरा दिया। उसके बाद उन्होंने सिर और बॉडी पर घुटने से वार किए। यहां से लग रहा था कि फिनिश आ सकता है।

मगर झाब्रेलोव ने फिर कहानी ही बदल दी। उन्होंने वापसी करते हुए पुश किक्स लगाई और सही पल का इंतजार किया।
टर्किश सनसनी ने आगे बढ़कर राइट हैंड लगाने की कोशिश की, जो कि मिस हो गया। हालांकि, उसके बाद उन्होंने लेफ्ट हुक मैन के जबड़े पर दे जड़ा और मैन तुरंत मैट पर गिर गए।
झाब्रेलोव ने उसके बाद नीचे गिरे विरोधी पर दो हैमरफिस्ट लगाई। फिर रेफरी ने मैच समाप्ति का इशारा पहले राउंड में 2:31 मिनट पर कर दिया।

इस जीत के साथ झाब्रेलोव ने अपने रिकॉर्ड 7-0 किया और ये उनकी पहले राउंड में आई लगातार पांचवीं जीत रही। इस जीत के दम पर उन्होंने संभवत ली के ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए मैच हासिल कर लिया है।