ONE Fight Night 32: Nakrob vs. Jaosuayai – सभी फाइट्स के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Jaosuayai vs Nakrob 1200X800

ONE Friday Fights 111 के जोरदार एक्शन के बाद ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में डबलहेडर के दूसरे भाग के साथ वापसी हो रही है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 7 जून को ONE Fight Night 32 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई और MMA फाइटर्स शिरकत करते हुए नजर आएंगे।

मेन इवेंट में ONE Championship के दो बेहद प्रतिभाशाली फाइटर्स टक्कर लेते दिखेंगे, जब फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में #5 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर नाकरोब फेयरटेक्स का सामना 23 वर्षीय सनसनी जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी से होगा।

इसके अलावा को-मेन इवेंट में थाई-मलेशियाई स्ट्राइकिंग स्टार अलिफ सोर डेचापैन लगातार चौथी जीत की तलाश में होंगे और एक जीत उनका ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए रास्ता काफी आसान कर देगी। लेकिन उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे एलहमेदी एल जमारी, जो कि अपने भाई जक़ारिया एल जमारी की हार का हिसाब बराबर करने उतरेंगे।

इसके अलावा कार्ड में मलेशियाई-अमेरिकी युवा सनसनी जोहान गज़ाली और अपराजित कोलंबियाई नॉकआउट आर्टिस्ट जोहान एस्टुपिनन एक्शन में नजर आएंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी ने नाकरोब फेयरटेक्स को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:52 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
अलिफ सोर डेचापैन ने एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
डिएगो पाएज़ ने जोहान “जोजो” गज़ाली को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो ने जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन को बहुमत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
इब्राहिम दाउएव ने मागोमेद अकाएव को विभाजित निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
आरियन “डेस्ट्रॉयर” एस्पार्ज़ा ने रिकार्डो ब्रावो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
झाबिर झाब्रेलोव ने निकोलस “एल पाइसा” विगना को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:43 मिनट में
140 LBS मॉय थाई
“सामिंगप्री” तगीर खलीलोव ने लियाओ शीशू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 9 scaled