2 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद गलानी-नार्मो मैच नो-कॉन्टेस्ट के रूप में समाप्त हुआ

Alain Ngalani Thomas Narmo BATTLEGROUNDII 1920X1280 21

एलन “द पैंथर” गलानी को ONE: BATTLEGROUND II में बड़ी जीत की उम्मीद थी, वहीं अपराजित स्टार थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो अपने प्रोमोशनल डेब्यू में जीत दर्ज कर ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल की ओर पहला कदम आगे बढ़ाना चाहते थे।

लेकिन अंत में दोनों में से कोई भी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सका।

2 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद गलानी द्वारा लगी एक स्ट्राइक के कारण शुक्रवार, 13 अगस्त को हुए इस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच को नो-कॉन्टेस्ट करार दे दिया गया।

Alain Ngalani Thomas Narmo BATTLEGROUNDII 1920X1280 40.jpg

बाउट में दोनों फाइटर्स एक-दूसरे पर खतरनाक स्ट्राइक्स लगा रहे थे, मगर इसके इस तरह से अंत की उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी।

लंबाई छोटी होने के बावजूद गलानी ने “द लास्ट वाइकिंग” के चेहरे पर कई दमदार पंच लगाए और 200 सेंटीमीटर लंबे एथलीट को अगला अटैक करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर किया।

नार्मो ने गलानी को लो किक लगाने की कोशिश की, लेकिन “द पैंथर” ने उसे पकड़कर अपने विरोधी को मैट पर गिरा दिया। कैमरून के एथलीट ने ग्राउंड गेम में साइड कंट्रोल प्राप्त किया, जहां उन्होंने अपने विरोधी को नी (घुटना) लगाने के बाद आर्मबार की कोशिश की।

नार्मो बच निकले, स्टैंड-अप गेम में वापस आए और पहले राउंड के समाप्त होने से पहला गलानी ने खतरनाक तरीके से 3 नी स्ट्राइक्स लगाईं।

Alain Ngalani Thomas Narmo BATTLEGROUNDII 1920X1280 5.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत में “द लास्ट वाइकिंग” के लिए अपने छोटे कद के विरोधी पर स्ट्राइक्स लगाना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान वो गलती से गलानी को पेट के निचले हिस्से पर पुश किक लगा बैठे, जिससे मैच को कुछ समय के लिए रोका गया।

मैच दोबारा शुरू हुआ और एक बार फिर दोनों के बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिला। नार्मो ने अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, जहां उन्होंने 3 अपरकट्स और पसलियों पर एक नी भी लगाई। 27 वर्षीय फाइटर की दूसरी नी गलानी के पेट के हिस्से पर लगी, लेकिन उनका पैर एक बार फिर गलानी को गलत जगह पर जा लगा, जिससे मैच को दोबारा रोका गया।

गलानी लंबी-लंबी सांसें ले रहे थे, वहीं रेफरी ओलिवियर कोस्ट ने उन्हें येलो कार्ड दिखाया।

मैच के दोबारा शुरू होने के बाद “द पैंथर” ने आक्रमाक रुख अपनाते हुए कई दमदार पंच लगाए, जिनके प्रभाव से नार्मो मैट पर जा गिरे और स्टैंड-अप गेम में वापस आने के बाद गलानी ने “द लास्ट वाइकिंग” को एक बार फिर नीचे गिराया।

Alain Ngalani Thomas Narmo BATTLEGROUNDII 1920X1280 41.jpg

गलानी अपने नीचे गिरे हुए विरोधी पर लो किक्स लगा रहे थे, लेकिन इस दौरान वो गलती से दोबारा पेट के निचले हिस्से पर किक मार बैठे। नार्मो फाइट को जारी रखने में असमर्थ नजर आए इसलिए दूसरे राउंड में 4 मिनट 9 सेकंड बाद बाउट को नो-कॉन्टेस्ट करार दे दिया गया।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, फोलायंग vs झांग

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled