ONE Friday Fights 42 में लोबो का नॉकआउट, ओसमानोव और यू की जीत की सिलसिला जारी

AAA 4880 scaled

ONE Championship की ONE Friday Fights सीरीज ने दुनिया भर में मौजूद फैंस का मनोरंजन करना हर हफ्ते जारी रखा हुआ है।

24 नवंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 42 में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

MMA, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई के 24 एथलीट्स ने 1 लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। यहां आप जान सकते हैं कि ONE Friday Fights 42 के मैचों में क्या हुआ और उनका परिणाम क्या रहा।

लोबो ने 3 राउंड तक चले मैच में काओनर को हराया

ONE Friday Fights 42 के मेन इवेंट में ब्राजीलियाई स्ट्राइकर जूलियो लोबो का सामना लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम वर्ल्ड चैंपियन काओनर सोर जोर थोंगप्राजिन से 141-पाउंड कैचवेट मुकाबले में हुआ, जिसमें लोबो ने आखिरकार ONE में अपनी पहली जीत प्राप्त कर ली है।

लोबो ने काओनर को कई खतरनाक पंच और एल्बो-स्ट्राइक्स लगाईं। उन्होंने 2 राउंड्स तक सब्र से काम लिया, लेकिन तीसरे राउंड में पूरी ताकत झोंक दी। अंतिम राउंड में लोबो ने काओनर को रोप की ओर धकेलते हुए 3-पीस कॉम्बिनेशन लगाकर झकझोरा और उसके बाद राइट एल्बो और लेफ्ट हुक लगा दिया।

इन मूव्स के प्रभाव से काओनर मैट पर जा गिरे। अगले ही पल रेफरी ने तीसरे राउंड में 46 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त कर दिया। अब लोबो का रिकॉर्ड 59-26-2 का हो गया है।

फरारी ने खोमुतोव को परास्त किया

AAA 3328

फरारी फेयरटेक्स और किरिल खोमुतोव का बेंटमवेट मॉय थाई मैच 3 राउंड्स तक चला, जिसकी कांटेदार टक्कर के बाद फरारी विजयी रहे। फरारी ने शुरुआत में खोमुतोव के पैरों पर प्रहार कर उनकी मूवमेंट पर असर डाला और कई कॉम्बिनेशंस लगाए।

रूसी एथलीट ने भी कई जबरदस्त मूव्स लगाए, लेकिन फरारी ने दूसरे राउंड में भी उनकी लोअर बॉडी को निशाना बनाना जारी रखा। एक तरफ उन्होंने अपनी लंबी रीच (पहुंच) का फायदा उठाया, वहीं अंतिम राउंड में चतुराई भरे मूव्स लगाते हुए अपनी बढ़त को बरकरार रखा।

अंत में तीनों जजों ने फरारी से प्रभावित होकर उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया, जिससे उनका रिकॉर्ड 134-32-4 का हो गया है।

खुनपोनोई के दमदार पंचों के सामने नहीं टिक पाए लमनामखोंग

खुनपोनोई सोर सोमाई और लमनामखोंग बीएस मॉयथाई पहले भी आमने-सामने आ चुके थे, जिसमें खुनपोनोई ने जजों के स्कोरकार्ड्स से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्होंने 136-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में पहले से बेहतर अंदाज में जीत हासिल की है।

Sor Sommai टीम के प्रतिनिधि ने पहले राउंड में लमनामखोंग की किक्स का दमदार पंचों से जवाब दिया और दूसरे राउंड में भी उनपर दबाव बनाना जारी रखा।

खुनपोनोई ने जैब-क्रॉस और उसके बाद बॉडी पर राइट हुक लगाते हुए लमनामखोंग को 2 मिनट के समय पर फिनिश किया। अब उनका रिकॉर्ड 118-32 पर पहुंच गया है।

सोर्नसुएकनोई के सामने मानी पेटखाओवांग ने हार

सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप ने पेटखाओवांग सोर जोर लैकमुआंगनोन को 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में हराकर ONE Friday Fights में लगातार दूसरा फिनिश हासिल किया।

शुरुआत में दोनों ने पंच लगाए, लेकिन सोर्नसुएकनोई ने दूसरे राउंड में अच्छी लय प्राप्त करनी शुरू की, लेकिन पेटखाओवांग भी राइट एल्बो से काउंटर अटैक कर रहे थे। इसलिए सोर्नसुएकनोई ने शानदार रणनीति अपनाते हुए पहले पेटखाओवांग को काउंटर अटैक करने का मौका दिया, लेकिन उसके तुरंत बाद लेफ्ट हैंड लगाते हुए मैट पर गिरा दिया।

पेटखाओवांग ने 8-काउंट का जवाब दिया। जब फाइट दोबारा शुरू हुई, तब सोर्नसुएकनोई ने 2 स्ट्रेट पंच और 3 एल्बो लगाते हुए दूसरे राउंड में 1 मिनट 16 सेकंड के समय पर अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश किया। ये उनके करियर की 43वीं जीत रही।

कोंगकाइरोप की एल्बो ने रचान को नॉकआउट किया

कोंगकाइरोप को रचान सोर सोमनक के खिलाफ 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में लय प्राप्त करने में थोड़ा समय लगा, जिससे रचान को पहले राउंड में कुछ दमदार स्ट्राइक्स लगाने का मौका मिला।

जब दूसरा राउंड शुरू हुआ, तब कोंगकाइरोप ने खतरनाक एल्बो लगाते हुए अपने खतरनाक इरादे स्पष्ट कर दिए थे। थाई स्टार के एक मूव के कारण उनके विरोधी खून से लथपथ हो गए थे दूसरे राउंड में और नॉकडाउन भी हुए।

रचान किसी तरह अंतिम राउंड में प्रवेश करने में सफल रहे, लेकिन कोंगकाइरोप ने अंतिम राउंड में लेफ्ट एल्बो लगाकर 1 मिनट 28 सेकंड के समय पर उन्हें फिनिश किया। कोंगकाइरोप ने डेब्यू में नॉकआउट स्कोर कर अपने रिकॉर्ड को 49-7-5 पर पहुंचा दिया है।

प्लोयखाओ ने 3 राउंड के कांटेदार मुकाबले में फहलान को हराया

AAA 9402

प्लोयखाओ और फहलान पोर पेटखाइकेउ के 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में प्लोयखाओ की दमदार पंचिंग ने बड़ा अंतर पैदा किया। 21 वर्षीय स्टार ने पहले राउंड में दमदार राइट हैंड्स और लेफ्ट हुक्स के जरिए बढ़त हासिल की।

फहलान की मजबूत चिन (ठोड़ी) मैच में टिके रहने में उनका साथ दे रही थी इसलिए वो दूसरे राउंड में क्लिंच करते हुए खतरनाक एल्बोज़ लगाने में सफल रहे।

इसके बावजूद प्लोयखाओ ने निडर होकर अंतिम राउंड में दमदार बॉक्सिंग अटैक किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के सिर और बॉडी पर निरंतर मूव्स लगाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की, जिससे उनका रिकॉर्ड 41-18 का हो गया है।

झांग के खिलाफ जीत के साथ ओसमानोव का परफेक्ट रिकॉर्ड कायम

Elbrus Osmanov Zhang Chenglong ONE Friday Fights 42 31

किकबॉक्सिंग फाइट में एल्ब्रस ओसमानोव ने पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर झांग चेंगलोंग पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर ONE Friday Fights में 4-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा।

22 वर्षीय रूसी एथलीट ने इस बीच स्पिनिंग किक्स और जोरदार पंच भी लगाए। वहीं चीनी स्टार झांग ने भी ओसमानोव को टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद तीनों जजों ने ओसमानोव के पक्ष में फैसला सुनाया। ओसमानोव का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड अब 10-0 का हो गया है।

जोकर को हराकर सेकसन ने जीत की लय दोबारा वापस पाई

ONE Friday Fights 31 में करीबी अंतर से हार झेलने के बाद सेकसन फेयरटेक्स ने फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में जोकर पेसैसी को हराकर जीत की लय दोबारा वापस प्राप्त की।

शुरुआत में दोनों ने जोरदार पंच लगाए, लेकिन सेकसन के पंच अधिक प्रभावशाली रहे। दूसरे राउंड में सेकसन ने लेफ्ट अपरकट लगाकर अपने विरोधी को नॉकडाउन किया, लेकिन जोकर का स्टैमिना जवाब देने को तैयार नहीं था।

अंतिम राउंड में सेकसन का आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था। जोकर भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे, लेकिन सेकसन ने बिना रुके मूव्स लगाने जारी रखे। अंत में उन्हें बहुमत निर्णय से जीत मिली, जिससे उनका रिकॉर्ड 52-21-3 पर पहुंच गया है।

यू ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ONE Championship का कॉन्ट्रैक्ट जीता

यू यौ पुई ने ज़ेहरा दोगन को हराकर ONE Friday Fights में लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ONE Championship से 1 लाख डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त कर लिया है।

एटमवेट मॉय थाई मैच में यू ने बिना देर किए दमदार पंच लगाए, लेकिन दोगन ने क्लिंच की राह चुनी। यू ने राउंड के अंतिम क्षणों में नी और एल्बो स्ट्राइक्स के जरिए बढ़त को बरकरार रखा। वहीं दूसरे राउंड में भी यू ने ज़ेहरा के सिर और बॉडी पर आक्रामक रणनीति के तहत पंच और नी स्ट्राइक्स लगाईं।

इस बीच बॉडी पर लगे स्ट्रेट पंच और सिर पर हुक्स के प्रभाव के कारण दोगन ने राउंड में 1 मिनट 28 सेकंड के समय पर हार मान ली। इससे KF1 टीम के प्रतिनिधि का रिकॉर्ड 27-2-3 का हो गया है।

ज़किरोव ने सुलेमानोव को परास्त किया

उज्बेकिस्तान के वॉरियर सांझार ज़किरोव ने ज़ैउदीन सुलेमानोव को 15 मिनट तक चले स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में हराकर अपने 9-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा है।

इस मैच में स्ट्राइकिंग, काउंटर अटैक, क्लिंच और सबमिशन के प्रयासों ने इस मुकाबले को शुरू से लेकर अंत तक दिलचस्प बनाए रखा।

मगर 3 राउंड्स तक चली इस भिड़ंत में ज़किरोव अधिकांश मौकों पर दमदार अटैक करने में सफल रहे। इसलिए अंत में तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाकर उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

परेरा ने भ्यान को पहले राउंड में फिनिश किया

मैथ्यूस परेरा ने लाइटवेट MMA बाउट में सुमित भ्यान को फिनिश करने में सफलता पाई। भ्यान ने शुरुआत में टेकडाउंस के जरिए परेरा को झकझोरने की कोशिश की, लेकिन ब्राजीलियाई स्टार फाइट को स्टैंड-अप गेम में वापस लेकर आए।

परेरा ने अपने भारतीय प्रतिद्वंदी की स्ट्राइकिंग को परखना शुरू किया और मौका मिलते ही भ्यान की फ्रंट किक को काउंटर करते हुए लेफ्ट हुक लगाकर नॉकडाउन स्कोर किया।

ब्राजीलियाई एथलीट ने कई सटीक मूव्स लगाते हुए पहले राउंड में 1 मिनट 8 सेकंड के समय पर स्टॉपेज से जीत सुनिश्चित की। ये परेरा के MMA करियर की लगातार पांचवीं जीत रही।

गोमेस ने डेब्यू में अल्मासबेकोव को सबमिशन से हराया

बिस्मार्क गोमेस ने वेल्टरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग की मदद से असिलबेक अल्मासबेकोव को फिनिश किया।

अल्मासबेकोव ने शुरुआत में जैब की मदद से रेंज को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन गोमेस द्वारा डबल-लेग टेकडाउन स्कोर करने के बाद फाइट एक दिशा में आगे बढ़ी।

Evolve MMA के प्रतिनिधि ने टॉप पोजिशन और उसके बाद बैक कंट्रोल हासिल किया। गोमेस ने अपने प्रतिद्वंदी को दमदार शॉट्स लगाने के बाद रीयर-नेकेड चोक में जकड़ लिया था। इस सबमिशन मूव के कारण अल्मासबेकोव ने पहले राउंड में 2 मिनट 23 सेकंड के समय पर टैप आउट कर दिया।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400