जोनाथन हैगर्टी हुए बाहर, ONE 160 और ONE Fight Night 1 का अपडेटेड बाउट कार्ड

Jonathan Haggerty Taiki Naito ONE BIG BANG II 1920X1280 44

शुक्रवार, 26 अगस्त और शनिवार, 27 अगस्त को होने वाले ONE 160: Ok vs. Lee II और ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में आखिरी समय पर कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।

Jonathan Haggerty enters the Circle at ONE: BAD BLOOD

#2 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर जोनाथन हैगर्टी का सामना अमीर नासेरी से ONE Fight Night 1 की ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में होने वाला था।

हालांकि, गैर-कोविड संबंधी बीमारी के चलते ब्रिटिश स्टार को अपना नाम इवेंट से वापस लेना पड़ा है।

ये लगातार दूसरा मौका है, जब हैगर्टी किसी इवेंट से पीछे हटने पर मजबूर हुए हैं। मई में हुए ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में वॉल्टर गोंसाल्वेस के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्हें आखिरी समय पर मेडिकली क्लीयर नहीं किया गया था।

“द जनरल” के हटने के कारण अब नासेरी इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

इसके चलते ONE 160 में होने वाली पानपयाक जित्मुआंगनोन और शेरज़ोद काबुतोव की अल्टरनेट बाउट को अब ONE Fight Night 1 में जगह दी गई है, ये फाइट अब लीड कार्ड को हेडलाइन करेगी।

अब ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री की सभी फाइट्स यूएस प्राइमटाइम पर आने वाले शो ONE Fight Night 1 का हिस्सा होंगी।

इस बदलाव के कारण अब ONE 160 में अब कोई भी लीड कार्ड नहीं होगा।

और मेन कार्ड में सात बाउट्स देखने को मिलेंगी, जिसे ओक रे यूं और क्रिश्चियन ली के बीच का ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच हेडलाइन करेगा।

दोनों इवेंट्स के अपडेटेड कार्ड आप नीचे दे सकते हैं।

ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II का मेन कार्ड

  • (c) एड्रियानो मोरेस vs. डिमिट्रियस जॉनसन (ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) नोंग-ओ गैयानघादाओ vs. लियाम हैरिसन (ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. सवास माइकल (फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल)
  • मार्कस अल्मेडा vs. किरिल ग्रिशेंको (MMA – हेवीवेट)
  • अमीर अलीअकबरी vs. मॉरो सेरिली (MMA – हेवीवेट)
  • सुपरलैक कियातमू9 vs. वॉल्टर गोंसाल्वेस (फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट)

ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II का लीड कार्ड

  • पानपयाक जित्मुआंगनोन vs. शेरज़ोद काबुतोव (ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट)
  • डियांड्रा मार्टिन vs. एम्बर किचन (मॉय थाई – कैचवेट 128 पाउंड्स)
  • इत्सुकी हिराटा vs. लिन हेचीन (MMA – विमेंस एटमवेट)
  • ज़ेबज़्टियन कडेस्टम vs. यूरी लापिकुस (MMA – वेल्टरवेट)

ONE 160: Ok vs. Lee II का मेन कार्ड

  • ओक रे यूं vs. क्रिश्चियन ली (ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • थान ली vs. टांग काई (ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • रिट्टेवाडा पेटयिंडी vs. सैमापेच फेयरटेक्स (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • अमीर खान vs. किआनू सूबा (MMA – फेदरवेट)
  • पॉल इलियट vs. मार्टिन बाटुर (MMA – हेवीवेट)
  • टॉमी लेंगाकर vs. रेनाटो कनूटो (सबमिशन ग्रैपलिंग – लाइटवेट)
  • थालेस नकासू vs. कांथाराज अगासा (MMA – फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled