ONE Fight Night 41 में जेरेमी मिआडो से टक्कर लेते दिखेंगे विली वैन रूयेन

Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled

ONE Fight Night 41 का कार्ड हर गुजरते दिन के साथ बेहतर से बेहतरीन होता जा रहा है। अब इसमें दो नॉकआउट आर्टिस्ट के बीच एक लाजवाब फ्लाइवेट MMA मैच शामिल किया गया है।

फिलीपीनो फाइटर जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो 14 मार्च को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीकी स्टार विली “वाइट लायन” वैन रूयेन से भिड़ेंगे।

दोनों ही फाइटर्स अपने पिछले मैचों में हार का मुंह देखने के बाद जीत की पटरी पर लौटने का प्रयास करेंगे और यहां मिली जीत उन्हें फ्लाइवेट डिविजन में आगे बढ़ाएगी।

मिआडो की बात करें तो ONE Championship कार्यकाल के दौरान उनमें निरंतरता की थोड़ी कम दिखी है, लेकिन जब भी उन्हें जीत मिली तो लगभग हर बार फिनिश आया है।

33 वर्षीय स्टार ने स्ट्रॉवेट और फ्लाइवेट डिविजनों में सात जीत दर्ज कीं, जिसमें से छह फिनिश से आईं। इनमें पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक और डेनियल “मिनी टी” विलियम्स पर जीत हैं।

एक समय पर लगातार चार जीत की वजह से वो वर्ल्ड टाइटल मैच की दावेदारी के करीब आए गए, लेकिन फिर उन्हें लगातार हार का मुंह देखना पड़ा।

उन्होंने ONE Fight Night 28 में गिल्बर्ट नाकाटानी को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर शानदार जीत दर्ज की, मगर पिछले मुकाबले में अवाज़बेक “निंज्या” खोलमिर्ज़ाएव का हाथों स्टॉपेज से हार झेलनी पड़ी।

अब Marrok Force टीम के स्टार शानदार प्रदर्शन से अपनी धाक जमाना चाहेंगे।

वैन रूयेन की बात करें तो उन्होंने अफ्रीका के सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक के रूप में ग्लोबल स्टेज पर कदम रखा। उन्होंने अपने देश में EFC फ्लाइवेट टाइटल दो बार जीता था। इसके साथ ही उन्होंने 7-0 का बेहतरीन रिकॉर्ड कायम करते हुए पांच लाजवाब फिनिश अपने नाम किए थे।

23 वर्षीय स्टार को अपने घातक पंचों, एल्बोज़, ग्राउंड एंड पाउंड के साथ-साथ बेहतरीन ऑलराउंड फाइटर के रूप में जाना जाता है।

हालांकि, प्रमोशनल डेब्यू में उनका अपराजित रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया, जब उन्हें पिछले साल नवंबर में हुए ONE Fight Night 37 में खोलमिर्ज़ाएव के खिलाफ सबमिशन से हार का सामना करना पड़ा। अब दक्षिण अफ्रीकी स्टार शानदार जीत के साथ संगठन में अपना खाता खोलना चाहेंगे।

फैंस को इस मुकाबले से नॉकआउट की उम्मीद करनी चाहिए क्योंकि दोनों उसी के लिए जाने जाते हैं।

न्यूज़ में और

Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 9 scaled