जाओसुयाई ने धमाकेदार अंदाज में नाकरोब को मात्र 52 सेकंड में नॉकआउट किया

Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 30 scaled

जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी ने मात्र 52 सेकंड में टॉप पांच कंटेंडर के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज कर फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के शिखर पर पहुंचने की शानदार शुरुआत कर दी है।

23 वर्षीय स्टार ने शनिवार, 7 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित हुए ONE Fight Night 32 के मेन इवेंट में #5 रैंक के कंटेंडर नाकरोब फेयरटेक्स के खिलाफ नॉकआउट से जीत दर्ज की।

ये जीत इतनी धमाकेदार रही कि एरीना और दुनिया भर में इवेंट को देख रहे दर्शक हक्के-बक्के रह गए।

शुरुआती 28 सेकंड के बाद जाओसुयाई ने राइट हाई किक लगाई और उनका पैर थाई विरोधी की गर्दन पर लिपट सा गया।

उसके बाद जाओसुयाई ने अपने प्रतिद्वंदी पर लगातार चार पंच लगाकर नाकरोब को कैनवास पर गिरा दिया और रेफरी ने नॉकडाउन के आठ काउंट शुरु कर दिए। Fairtex Training Center अपने पैरों पर खड़े हुए, लेकिन जाओसुयाई ने एक्शन शुरु होते हुए वार करना चालू कर दिया।

Sor Dechapan टीम के प्रतिनिधि नाकरोब की तरफ भागे और फ्लाइंग पुश किक दे जड़ी। इसकी वजह से नाकरोब कॉर्नर में चले गए और उन्होंने जाओसुयाई के एल्बो अटैक से खुद को बचाने का प्रयास किया।

लेकिन एक बार फिर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन की वजह से नाकरोब लड़खड़ा गए और जाओसुयाई ने मौका मिलते हुए अपने हमवतन एथलीट के चेहरे पर लेफ्ट किक दे मारी और यही मैच का अंत साबित हुआ।

ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर मेन रोस्टर में जगह बनाने वाले जाओसुयाई ने यूएस प्राइमटाइम पर अपनी पहली जीत हासिल की।

इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 60-22 हो गया और उन्होंने ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी अर्जित किया। इस जीत के बाद नाकरोब का पांचवां स्थान अब शायद जाओसुयाई के पास चला गया है।

न्यूज़ में और

Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled