5 हफ्तों में दूसरी बार फाइट के लिए तैयार लियाम नोलन, प्रतिद्वंदी को फिनिश करने का किया वादा

Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 39 scaled

ब्रिटिश स्टार “लीथल” लियाम नोलन बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में केवल पांच हफ्तों में दूसरी बार लड़ने जा रहे हैं।

17 फरवरी को होने वाले ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo के एक दिलचस्प लाइटवेट मुकाबले में 26 वर्षीय स्ट्राइकर का सामना स्पैनिश एथलीट नौज़ेत त्रूहीलो से होगा।

चोटों और बीमारी के कारण 14 महीने खेल से बाहर रहने के बाद नोलन ने जनवरी में ONE Fight Night 18 में वापसी की, जहां उन्होंने अली अलीएव के खिलाफ एक शानदार जीत से साबित कर दिया कि उन्होंने अभी भी अपना कौशल नहीं खोया है।

फाइट के अधिकांश समय लंदन के स्ट्राइकर ने उस मुकाबले में तेज गति और लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करते हुए अपना दबदबा बनाया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

फिर भी नोलन का कहना है कि छह मिनट तक उन्हें पूरी तरह से सहज महसूस नहीं हुआ:

“(वापस आकर) बहुत अच्छा लगा। जब मैं तीसरे राउंड में आया तो आखिरकार मुझे ऐसा लगा कि मैं बस अपने पंच मार सकता हूं और इसका आनंद ले सकता हूं।

“मुझे ये याद करने में तीन राउंड में लग गए कि मैं यहां कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। जब मैंने पहली बार रिंग में कदम रखा तो मैंने सोचा, ‘ओह, अब मैं अंदर जाकर जीतूंगा। ऐसा हुए एक अरसा हो गया है।’”

https://www.instagram.com/p/C2Bnolapmhp/

उस अनुभव के साथ नोलन को विश्वास है कि उन्होंने अपनी गति पा ली है।

वो त्रूहीलो का सामना वहीं करेंगे जहां उन्होंने अलीएव को हराया था इसलिए Knowsley Academy के प्रतिनिधि आत्मविश्वास से भरे होंगे:

“मैंने पुरानी बातों को सोचना छोड़ दिया है, अब मेरे मन में एक नया अहसास है। मैं फिर से मुकाबला करने जा रहा हूं। जिस तरह से मैं इसे देख रहा हूं वो ये है कि ये अब चौथा राउंड है। ये वही फाइट है, बस अगला राउंड और मैंने पिछले तीन राउंड में जो किया था, उसे आगे बढ़ाऊंगा।”  

https://www.instagram.com/p/CygW0GoJzL2/

ब्रिटिश एथलीट के लिए इतनी जल्दी रिंग में वापसी करना जरूरी था।

वो जानते हैं कि चोटिल रहने के कारण लाइटवेट मॉय थाई किंग रेगिअन इरसल के खिलाफ टाइटल शॉट का मौका उनसे दूर हो गया है और इसलिए वो खोए हुए समय की भरपाई करना चाहते हैं।

फिलहाल गोल्डन बेल्ट तक पहुंचने का उनका सफर ONE Fight Night 19 में त्रूहीलो के साथ मुकाबले से शुरू होगा:

“जैसा कि मैंने कहा आपको कोशिश करते रहना है। जाकर तैयारी क्यों नहीं करते? मैंने वापसी की है, मैंने कुछ राउंड्स में फाइट की है और मैं वर्ल्ड टाइटल के मौके की ओर अग्रसर होना चाहता हूं। जहां मैं जाना चाहता हूं, वहां पहुंचने के लिए ये एक और महत्वपूर्ण रास्ता है और मेरा लक्ष्य डिविजन के टॉप पर पहुंचना है।” 

त्रूहीलो के स्किल सेट से नोलन ज्यादा प्रभावित नहीं हैं

इतनी जल्दी एक और फाइट ने लियाम नोलन का मनोबल बढ़ा दिया है।

हालांकि वो नौज़ेत त्रूहीलो का उनके धैर्य और ताकत के लिए सम्मान करते हैं और यहां तक कि स्ट्राइक्स के आदान-प्रदान की उनकी चाह का स्वागत भी करते हैं, लेकिन “लीथल” का मानना ​​​​है कि वो उनसे उच्च स्तर पर मुकाबला करते हैं:

“वो अच्छे हैं। वो बहुत अच्छे हैं। वो तकनीकी रूप से अलीएव जितने अच्छे नहीं है जिनका मैंने अभी हाल ही में मुकाबला किया था। लेकिन वो हमलों का आदान-प्रदान करना चाहते हैं। मुझे उनके बारे में ये बात पसंद है, लेकिन मेरे आकार और मेरी क्षमताओं के साथ मुझे लगता है कि यही उनका पतन होगा।”

https://www.instagram.com/p/CstuzgUJRLv/

नोलन ने पिछले अगस्त में थाई सनसनी रंगरावी सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ अपने प्रतिद्वंदी के ONE डेब्यू का अध्ययन किया और वो त्रूहीलो से विशेष रूप से प्रभावित नहीं हुए, एक ऐसे व्यक्ति जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आने से पहले यूरोपीय मॉय थाई प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा बनाया था:

“मुझे लगता है कि रंगरावी उनपर भारी पड़े। उन्हें कई बार थोड़ी-बहुत सफलता मिली, लेकिन मुझे लगता है कि वो आसानी से हार गए।”

https://www.instagram.com/p/Crga7u3sull/

अभी अपनी सबसे हालिया जीत से उत्साहित और अगले मुकाबले के लिए तैयार नोलन ने 17 फरवरी को फिनिश अर्जित करने का वादा किया है।

उन्होंने आगे कहा:

“मुझे लगता है कि मैं इस आदमी को फिनिश कर दूंगा। फाइट में किसी वक़्त मुझे ऐसा करना ही होगा। पिछली बार मैंने अच्छी वापसी की थी, लेकिन मैं यहां फिनिश से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करूंगा।” 

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4