29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN का प्रसारण कैसे देखें

Stamp Fairtex as Sailor Moon

नई जनरेशन अब ONE Championship पर अपना प्रभुत्व कायम करने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE: NEXTGEN का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इवेंट को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मुकाबले हेडलाइन करेंगे।

शो में स्टैम्प फेयरटेक्स, जूली मेज़ाबार्बा, ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट और जेनेलिन ओलसिम ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल्स में फाइट करेंगी।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: NEXTGEN का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

211029 SG web 1800x1200px 2

वैश्विक स्तर पर

ONE: NEXTGEN का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के Facebook पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, अर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत शुक्रवार, 29 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर होगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R ऐप या B/R के YouTube चैनल पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे होगी।

ONE: NEXTGEN का प्रसारण समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो का प्रसारण शुक्रवार, 29 अक्टूबर को Great Sports या iQiYi पर चीनी समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

शनिवार, 30 अक्टूबर को BTV पर शाम 7:30 बजे से शो को दोबारा देखा जा सकता है।

शनिवार, 6 नवंबर को रात 10:30 से 11:30 बजे तक QHTV पर शो का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

साथ ही SZTV पर शनिवार, 6 नवंबर और रविवार, 7 नवंबर को रात 10:45-11:45 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

इंडोनेशिया

इवेंट को शुक्रवार, 29 अक्टूबर को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 29 अक्टूबर को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो शुक्रवार, 29 अक्टूबर को मलेशियाई समयानुसार RTM Sports या Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

शो शुक्रवार, 29 अक्टूबर को म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो को आप शुक्रवार, 29 अक्टूबर को फिलीपींस के समयानुसार One Sports और One Sports+ पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

सिंगापुर

शो को आप शुक्रवार, 29 अक्टूबर को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

थाईलैंड

ONE: NEXTGEN का प्रसारण शुक्रवार, 29 अक्टूबर को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

Thairath TV32 शुक्रवार, 29 अक्टूबर को रात 10:40 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 29 अक्टूबर को VieON और HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

ONE: NEXTGEN को शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: NEXTGEN का पूरा बाउट कार्ड

  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. जूली मेज़ाबार्बा (विमेंस एटमवेट ग्रां प्री सेमीफाइनल)
  • ऋतु फोगाट vs. जेनेलिन ओलसिम (विमेंस एटमवेट ग्रां प्री सेमीफाइनल)
  • इराज अज़ीज़पोर vs. एंडरसन सिल्वा (हेवीवेट किकबॉक्सिंग)
  • किरिल ग्रिशेंको vs. डस्टिन जॉयनसन (हेवीवेट – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)
  • मियाओ ली ताओ vs. जेरेमी मिआडो (स्ट्रॉवेट – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)
  • बेबुलट इसाएव vs. बोगडन स्टोइका (लाइट हेवीवेट – किकबॉक्सिंग)

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से रोमन क्रीकलिआ दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक हैं

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled