ONE: INSIDE THE MATRIX II का प्रसारण कैसे देखें

Kiamrian Abbasov DC 0902

शुक्रवार, 6 नवंबर को सिंगापुर से प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: INSIDE THE MATRIX II के साथ ONE Championship की वापसी होने जा रही है।

मेन इवेंट में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव अपने टाइटल को अपराजित अमेरिकी चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा को-मेन इवेंट मैच में #3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर पीटर “द आर्केंजल” बस्ट की टक्कर #4 रैंक के कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन से होगी, ये मुकाबला ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर होगा।

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: INSIDE THE MATRIX II को 150 से भी ज्यादा देशो में प्रसारित किया जाएगा। फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर और फोन पर शो का लुत्फ उठा सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

इस शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar, Star Sports Select 1 या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports, Kwai और BesTV पर देख सकते हैं।

वहीं,  SZTV5 पर 13 और 14 नवंबर को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

इसके अलावा बुधवार, 11 नवंबर को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो को कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे से IB Sports पर देखा जा सकेगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से RTM TV2, RTM Sports, Astro Arena और Astro Supersports 2 पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports+ पर होगा।

वहीं, One Sports पर उसी रात 9 बजे से भी शो का प्रसारण देखा जा सकता है।

इसके अलावा शनिवार, 7 नवंबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा Channel 5 पर उसी रात 10 बजे से शो को देखा जा सकता है।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

 

ONE: INSIDE THE MATRIX II का पूरा कार्ड

  • (c) कियामरियन अबासोव vs. जेम्स नाकाशीमा (ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • टिमोफी नास्तुकिन vs. पीटर बस्ट (ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर)
  • किम क्यु सुंग vs. युया वाकामत्सु (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • एको रोनी सपुत्रा vs. रामोन गोंजालेस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल vs. मेंग बो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: म्यांमार को डिफेंड करने में ‘The Burmese Python Strikes’ के जरिए आंग ला की मदद करिए

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito