ONE: FISTS OF FURY III का प्रसारण कैसे देखें

Regian Eersel YK4_5246

एक्शन से भरपूर 2 धमाकेदार इवेंट्स के आयोजन के बाद ONE Championship, FISTS OF FURY सीरीज के समापन को तैयार है और आखिरी इवेंट में 12 वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स भाग ले रहे हैं।

पहले ही रिकॉर्ड किए जा चुके ONE: FISTS OF FURY III को शुक्रवार, 19 मार्च को प्रसारित किया जाएगा।

शो के मेन इवेंट में रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को डिविजन के #2 रैंक के कंटेंडर मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा के खिलाफ अपने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

वहीं को-मेन इवेंट में मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड अपने मॉय थाई वापसी मैच में अल्मा जुनिकु का सामना करेंगी।

यहां जानिए आप ONE: FISTS OF FURY III का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

शो को आप कैसे देख सकते हैं

ONE: FISTS OF FURY III का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports, BesTV या iQiYi पर देख सकते हैं।

वहीं,  SZTV5 पर शनिवार, 27 मार्च और रविवार, 28 मार्च को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

साथ ही QHTV शनिवार, 3 अप्रैल को रात 10:30-11:30 तक शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो कोरियाई समयानुसार IB Sports पर रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport 2 पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर होगा।

इसके अलावा रविवार, 21 मार्च को TV5 रात 12 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: FISTS OF FURY III का पूरा बाउट कार्ड

  • रेगिअन इरसल vs मुस्तफा हैडा (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – लाइटवेट)
  • अल्मा जुनिकु vs जेनेट टॉड (ONE Super Series मॉय थाई – एटमवेट)
  • एलेक्स सिल्वा vs हिरोबा मिनोवा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • माइरा मज़ार vs जेनेलिन ओल्सिम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • रोशन मैनम vs अज़ीज़ कालिम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • योडकाइकेउ फेयरटेक्स vs हु योंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT’ सीरीज के सभी इवेंट्स की मेन कार्ड फाइट्स की घोषणा

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled