गुरदर्शन मंगत ने जीवन के मुश्किल दिनों और उनसे मिली प्रेरणा को याद किया

Indian mixed martial arts star Gurdarshan Mangat throws a jab

जिंदगी इम्तिहान लेती है…दशकों पहले आए मशहूर गाने की ये लाइन हर किसी के जीवन की कठिनाइयों, मुश्किल दिनों, अधूरे सपनों और उनसे मिली आगे की प्रेरणा के बारे में बताती है। भारत के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत ने भी बचपन से लेकर जवानी तक एक नहीं बल्कि अनेक चुनौतियों को सामना किया।

मंगत आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उन्होंने उसके लिए दिन-रात एक कर कड़ी मेहनत की, परिवार से दूर रहे और अनगिनत त्याग किए। उन्होंने 2011 में खुद के द्वारा उठाए गए एक बड़े कदम के बारे में विस्तार से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।

“सेंट लॉयन” ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैंने 3 सितबर, 2011 को अपना बैग उठाया और आंखों में सपना लेकर देश के दूसरे हिस्सा में चला गया। उस दौरान मेरे पास पिछली फाइट से आए पैसे ही थे। मैं जानता था कि जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए मुझे मुसीबतों का सामना करना ही पड़ेगा। उस दौरान मैंने जिम के अंदर और बाहर अपने जीवन का सबसे मुश्किल दौर देखा और इसी ने मुझे आज काबिल बनाया।”

“मुझे लगा था कि मैं तनाव और एंग्जायटी जैसी निजी समस्याओं से पहले छुटकारा पा चुका हूं लेकिन वो फिर से मेरी जिंदगी में आ गईं। मैं उन दिनों परिवार से दूर था और जानता था कि हर मुसीबत से खुद ही निकलना पड़ेगा।

“मैं एक बार के खाने को छह हिस्सों में बांट देता था क्योंकि मैं उस समय घर का सामान लाने में असमर्थ था। जब भी मैं अब खाना खाता हूं तो खुद को उन दिनों की याद दिलाता हूं। उन्हीं दिनों ने मुझे जमीन से जुड़ा रखा और वही आपका प्रेरित करते हैं क्योंकि आप दोबारा ऐसे दिन नहीं देखना चाहते। गुजरे समय का शुक्रिया। मैंने उस समय जो पाठ सीखे, वो मुझे आज अच्छा बना रहे हैं।”

बचपन के दिनों से ही मंगत शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे। उनमें आत्मविश्वास की भारी कमी थी लेकिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अपनाने की वजह से उनकी जिंदगी बदली और आज वो ग्लोबल स्टेज पर भारत और भारतीय लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गुरदर्शन मंगत ने खुद में आए बदलावों की प्रेरणादायक कहानी शेयर की

न्यूज़ में और

Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Chokpreecha PK Saenchai ONE Friday Fights 87 31 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 104 scaled
Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 12 scaled
Ramadan Ondash Suriyanlek Por Yenying The Inner Circle May 29 17 scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
fabjones
Abdulla Dayakaev Superlek The Inner Circle May 15 11