27 जनवरी को होने वाले ONE Friday Fights 2 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Muay Thai fighter Kulabdam delivers an uppercut to Sangmanee's head

ONE Championship के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में सबसे पहले इवेंट के धमाकेदार एक्शन के बाद प्रोमोशन ने शुक्रवार, 27 जनवरी के लिए बड़े इवेंट की घोषणा कर दी है।

ONE Friday Fights 2 को बैंकॉक के आइकॉनिक स्टेडियम से एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें थाईलैंड के टॉप मॉय थाई एथलीट्स, दुनिया के अन्य स्ट्राइकिंग और MMA फाइटर्स भी परफॉर्म करते नजर आएंगे।

मेन इवेंट में “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी पीके.साइन्चाई और “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई के बीच बेंटमवेट मॉय थाई रीमैच देखने को मिलेगा।

दोनों स्टार्स की पहली भिड़ंत अगस्त 2020 में हुए ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हुई थी, जिसमें खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद थी। मगर कुलबडम ने अपने हमवतन एथलीट को कुछ ही सेकंडों में नॉकआउट कर मॉय थाई जगत को चौंका दिया था।

वो ONE सर्कल में फाइट कर चुके हैं और उनकी उपलब्धियां भी काफी हद तक समान हैं। ये दोनों फाइटर्स लुम्पिनी स्टेडियम वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और इस आइकॉनिक स्टेडियम में कई यादगार फाइट्स कर चुके हैं।

कुलबडम और सांगमनी थाईलैंड फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। “द मिलियन डॉलर बेबी” अब अपने हमवतन एथलीट के खिलाफ हार का बदला पूरा करना चाहेंगे। यही बात उनके मैच को रोमांचक बना रही होगी।

https://www.instagram.com/p/CDqm8DMjPQo/

इस कार्ड में कई अन्य स्टार्स PK.Saenchai Muaythaigym का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे क्योंकि इस जिम के 4 अन्य एथलीट्स इस इवेंट का हिस्सा हैं।

स्ट्रॉवेट स्टार्स चालमखाओ पीके.साइन्चाई और पेटटोंग कियटसोंग्रिट को-मेन इवेंट में आमने-सामने होंगे। मगर उससे पहले फेदरवेट स्ट्राइकर अवतार पीके.साइन्चाई की भिड़ंत ईरान के मोहम्मद सियासरानी से होगी।

इनके अलावा पूर्व ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर पोंगसिरी पीके.साइन्चाई का सामना फरज़ान चिचेक से होगा।

कार्ड में 5 अन्य मॉय थाई मुकाबले भी शामिल हैं, जिनमें थाई और कई अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स भी मौजूद हैं।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के अल्टरनेट शेरज़ोद काबुतोव अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे नाकरोब फेयरटेक्स को हराकर ONE में लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेंगे।

योडोई केउसमरिट और सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट के रूप में 2 थाई एथलीट्स एक-दूसरे से भिड़ेंगे। वहीं 4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडलैकपेट ओर. पिटीसेक का मैच रोमानिया के सिल्वियू वितेज़ से होगा।

वहीं मैरी “स्नो लैपर्ड” रूमेट वापसी कर रही होंगी, जहां वो एटमवेट बाउट में थाई-नान ली से भिड़ेंगी और अंत में मलेशिया के इलियास गज़ाली का सामना ईरानी स्टार आयद अलबद्र से होगा।

मेन इवेंट में चाहे मॉय थाई एक्शन देखने को मिलेगा, लेकिन 2 MMA बाउट्स भी फैंस का मनोरंजन कर रही होंगी।

अपराजित ऑस्ट्रेलियाई स्टार हैरी ग्रेच का सामना मिडलवेट बाउट में उभरते हुए ईरानी स्टार और Venum Training Camp में अभ्यास करने वाले अराश मर्दानी से होगा। वहीं अमेरिकी किकबॉक्सर याकूब वेमैन के सामना इंग्लैंड के रिकार्डो केंटिनडिग-स्टैग से होगा।

यहां देखिए ONE Friday Fights 2 के पूरे बाउट कार्ड को।

https://www.instagram.com/p/Cnyd57gSRUe/

ONE Friday Fights 2 का फाइट कार्ड

  • सांगमनी पीके.साइन्चाई vs. कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • चालमखाओ पीके.साइन्चाई vs. पेटटोंग कियटसोंग्रिट (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • अवतार पीके.साइन्चाई vs. मोहम्मद सियासरानी (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • शेरज़ोद काबुतोव vs. नाकरोब फेयरटेक्स (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • योडोई केउसमरिट और सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • योडलैकपेट ओर. पिटीसेक vs. सिल्वियू वितेज़ (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • पोंगसिरी पीके.साइन्चाई vs. फरज़ान चिचेक (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • हैरी ग्रेच vs. अराश मर्दानी (MMA – मिडलवेट)
  • इलियास गज़ाली vs. आयद अलबद्र (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • मैरी रूमेट vs. थाई-नान ली (मॉय थाई – एटमवेट)
  • याकूब वेमैन vs रिकार्डो केंटिनडिग-स्टैग (MMA – लाइटवेट)

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800