15 नवंबर को होने वाले ONE Friday Fights 87 के बाउट कार्ड की घोषणा

Kongchai Chanaidonmueang Amir Abdulmuslimov ONE Friday Fights 79 29

15 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वीकली इवेंट सीरीज की वापसी होने जा रही है, जिसमें शामिल 22 उभरते हुए मार्शल आर्टिस्ट्स 1 लाख यूएस डॉलर्स का ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

ONE Friday Fights 87 का लाइव प्रसारण एशिया प्राइमटाइम पर किया जाएगा, जिसमें मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA की जोरदार फाइट्स देखने को मिलेंगी।

मेन इवेंट में Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगचाई चानेडोनमुएंग का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में चोकप्रीचा पीके साइन्चाई से होगा।

ONE Friday Fights में नौ फाइट्स के अनुभवी कोंगचाई ने अपने शुरुआती चार मैचों को जीतकर खूब वाहवाही बटोरी।

इस दौरान उन्होंने ज़ेवियर गोंज़ालेज़, क्रिटपेट पीके साइन्चाई और जेल्टे ब्लूमेर्ट को अपना शिकार बनाया, लेकिन उसके बाद से कोंगचाई का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। वो एक बार फिर से जीत की लय बनाने के प्रयास में होंगे, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी का लक्ष्य अपने जीत के सिलसिले को जारी रखने पर होगा।

चोकप्रीचा ने ONE Friday Fights में अभी तक अपने तीनों प्रतिद्वंदियों को धूल चटाई है, जिसमें सुएसत मनोप जिम, पोंगसिरी सुजीबामीक्यू और अब्दल्लाह ओन्दाश के नाम शामिल हैं।

इससे पहले जाने-माने थाई नॉकआउट आर्टिस्ट डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन का सामना स्कॉटिश स्टार स्टीफन “एल मेटाडोर” इरविन से 129-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में होगा।

डेनक्रियांगक्राई ने हाल ही में लगातार दो जीत हासिल की हैं, जिसमें ONE Friday Fights 82 के दौरान आई पहले राउंड की नॉकआउट जीत भी शामिल है।

वहीं इरविन ने अपनी पिछली पांच ONE Friday Fights फाइट्स में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। 24 वर्षीय स्टार ने जुलाई में अपनी चौथी जीत हासिल की और वो जीत का सिलसिला आगे बढ़ाना चाहेंगे।

ONE Friday Fights 87 में होने वाली दो MMA फाइट्स के पहले मुकाबले में रूसी हादझिएव का सामना सिया माटसुडा से फेदरवेट और इरोस बालुयोट की टक्कर चांगी कारा-ऊल से स्ट्रॉवेट डिविजन के मैच में होगी।

इसके अलावा प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे जमार्क कूपर और कोजिरो शिबा एक 120-पाउंड किकबॉक्सिंग मैच में आमने-सामने होंगे।

इस शुक्रवार को होने वाले सभी मैचों की जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 87 का फाइट कार्ड

  • कोंगचाई चानेडोनमुएंग vs. चोकप्रीचा पीके साइन्चाई (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन vs. स्टीफन इरविन (मॉय थाई – 129 पाउंड कैचवेट)
  • सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग vs. वटचाराफोन सिंघा माविन (मॉय थाई – 128 पाउंड कैचवेट)
  • लमनामखोंग बीएस मॉयथाई vs. रिसना डाओडेनमॉयथाई (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • पेटायुट नुप्रानबुरी vs. खुनपोन ओर औदउडोन (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट)
  • पयाकसुरिन सिट जेपी vs. पेटटापी रोंग्रिएनकेलासूरत (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट)
  • केंडू इरविंग vs. मियाओ एओकी (मॉय थाई – बेंटमवेट) 
  • मार्विन डिट्रिच vs. ली-चिह येह (मॉय थाई – एटमवेट)
  • जमार्क कूपर vs. कोजिरो शिबा (किकबॉक्सिंग – 120 पाउंड कैचवेट)
  • इरोस बालुयोट vs. चांगी कारा-ऊल (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • रूसी हादझिएव vs. सिया माटसुडा (MMA – फेदरवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88