23 अगस्त को होने वाले ONE Friday Fights 76 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Puengluang Baanramba Dentungtong Singha Mawynn ONE Friday Fights 56 29

ONE Championship की 23 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में धमाकेदार ONE Friday Fights 76 के साथ वापसी हो रही है।

एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव आने वाले शो में 12 मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में पुएंगलुआंग बानराम्बा का सामना एक अहम फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में सामिंगडम लुकसुआनमॉयथाई से होगा।

लगातार छह फाइट्स जीतने के बाद पुएंगलुआंग को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा और 24 वर्षीय स्टार जीत की राह पर लौटने का हर संभव प्रयास करेंगे।

लेकिन उन्हें सामिंगडम की चुनौती से पार पाना होगा, जो कि लगातार तीसरी जीत हासिल कर ONE के ग्लोबल रोस्टर का हिस्सा बनना चाहेंगे।

21 वर्षीय स्टार का ONE Friday Fights में रिकॉर्ड फिलहाल 4-1 है।

इससे पहले 136-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में युवा सनसनी थांट ज़िन की टक्कर टाई सोर जोर पिएक उथाई से होगी।

ONE के अपने दोनों ही मुकाबलों में टाई बहुत ही आक्रामक नजर आए और वो इस शुक्रवार को अपनी पहली जीत हासिल करने का हर जतन करेंगे।

वहीं म्यांमार के थांट ज़िन फरवरी में डेब्यू कर तकनीकी नॉकआउट से जीतने के बाद अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। 19 वर्षीय स्टार ने ONE Friday Fights 52 में जयसिंह सिटनायोकपनसैक को मात्र 40 सेकंड में फिनिश कर दिया था।

एक अन्य फाइटर जिस पर सभी को नजर रखनी चाहिए, वो हैं काइमूखाओ वानखोंगोम एमबीके

18 वर्षीय स्टार लगातार तीसरी जीत दर्ज करने चाहेंगे, जब 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में उनका सामना ONE में डेब्यू कर रहे पेटकाओलैन सिंघा माविन से होगा।

21 वर्षीय लेथवेई सनसनी थॉ लिन टेट अपना ONE डेब्यू गनचाई जित्मुआंगनोन के खिलाफ एक स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में करेंगे।

MMA मुकाबले की बात करें तो अपराजित वितयनामी स्ट्रॉवेट स्टार फैम वैन नैम अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बचाए रखने के लिए Team Lakay के एस्त्रादा डोंगा-आस से टक्कर लेंगे।

इसके अतिरिक्त मागोमेत मतिएव और टोमोशिगे सेरा दोनों ONE में डेब्यू करते हुए लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट में आमने-सामने होंगे।

ONE Friday Fights 76 का पूरा फाइट कार्ड

  • पुएंगलुआंग बानराम्बा vs. सामिंगडम लुकसुआनमॉयथाई (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • टाई सोर जोर पिएक उथाई vs. थांट ज़िन (मॉय थाई – 136 पाउंड कैचवेट)
  • काइमूखाओ वानखोंगोम एमबीके vs. पेटकाओलैन सिंघा माविन (मॉय थाई – 126 पाउंड कैचवेट)
  • पेटपटाया सिल्कमॉयथाई vs. मिस्टरकीन बैंग साइन फाइट क्लब (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट)
  • गनचाई जित्मुआंगनोन vs. थॉ लिन टेट (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • पेटासुआ सीओपल vs. पेटचक्रित टीएन डायमंड होम (मॉय थाई – 118 पाउंड कैचवेट)
  • डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन vs. जोआकिम औराघी (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • ईह मवी vs. रीटो टाकाज़ोनो (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • सा सोई थिहा vs. माशातोशी हिराई (मॉय थाई – 117 पाउंड कैचवेट)
  • कोरपाई सोर यिंगचारोएनकार्नचांग vs. सुलेमान लुकसुआन (मॉय थाई – 133 पाउंड कैचवेट)
  • फैम वैन नैम vs. एस्त्रादा डोंगा-आस (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • मागोमेत मतिएव vs. टोमोशिगे सेरा (सबमिशन ग्रैपलिंग – लाइटवेट)

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800